एलियन होना सामान्य बात है
एलियन होना सामान्य बात है
Share:

लॉस एंजिलिस. सबसे प्राचीन जीवाश्म सूक्ष्मजीवों का विश्लेषण करने वाले वैज्ञानिकों का कहना है कि ब्रह्मांड में परग्रही यानी एलियन जीवन हमारी सोच से कहीं अधिक सामान्य बात हो सकती है। इसके अध्ययन से यह भी संकेत मिला कि धरती पर जीवन करीब 3.5 अरब वर्ष पहले शुरू हुआ था।

लॉस एंजिलिस स्थित यूनीवर्सिटी आॅफ कैलिफोर्निया और अमेरिका में यूनीवर्सिटी आॅफ विस्कोंसिन-मेडिसन से वैज्ञानिकों ने पाया कि जिन दो प्रजातियों का उन्होंने अध्ययन किया उन्होंने प्रकाश संश्लेषण के आरंभिक रूप में प्रदर्शन किया, अन्य ने मीथेन गैस उत्पन्न किया और दो अन्य ने मीथेन का अवशोषण कर इसका इस्तेमाल अपनी कोशिकीय दीवार बनाने में किया।

पश्चिमी आॅस्ट्रेलिया से ये सूक्ष्म जीव 3.465 अरब वर्ष पुराने हैं। भिन्न समूह के जीवों का धरती के इतिहास में काफी पहले विकास हो चुका था, इस बात के सबूत मिलने से उन विचारों को मजबूती मिली है जिनमें ब्रह्मांड में कहीं और जीवन के अस्तित्व की बात कही जाती रही है।

इसी कारण यह कहना असंभव होगा कि जीवन का धरती पर तेजी से विकास हुआ जबकि कहीं और इसका उद्भव नहीं हुआ। यूसीएलए में प्रोफेसर जे विलियम शॉफ ने कहा, धरती पर 3.465 अरब साल पहले ही जीवन अस्तित्व में आ गया था जो स्पष्ट रूप से आरंभिक प्रकाश संश्लेषक, मीथेन उत्पादक, मीथेन उपयोगकर्ता थे। 

रोहिंग्या शरणार्थी शुरू करेंगे वतन वापसी

जब धाकड़ लड़कियों ने किया रैम्पवॉक

पाक में सिखों के धर्म परिवर्तन पर भारत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -