शाहरुख़ मेरे दिलो दिमाग में बसे हैं- आलिया

अभिनेत्री आलिया भट्ट पहली बार शाहरुख़ खान के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। आलिया ने उनके जन्मदिन पर अपने एक अलग अंदाज़ में बधाई दी। साथ ही उन्होंने अपने इस सुपरस्टार के बारे में एक अहम खुलासा किया है। आलिया का कहना है कि शाहरुख खान ने उनका सिनेमा का सपना पूरा किया है।

आलिया ने शाहरुख को ट्विटर पर उनके जन्मदिन की बधाई दी। वह बुधवार को 51 वर्ष के हुए। 23 वर्षीय अभिनेत्री ने 'डियर जिंदगी' से शाहरुख के साथ की अपनी एक फोटो शेयर की। आलिया भट्ट ने लिखा कि, दिलों और दिमाग पर राज करने वाले शाहरुख को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपने मेरा सिनेमा का सपना पूरा किया है। 'डियर जिंदगी' गौरी शिंदे द्वारा लिखित और निर्देशित है। बता दें, यह करन जौहर और उनके धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर द्वारा सह-निर्मित है।

यह पहली बार है, जब शाहरुख और आलिया साथ दिखाई देंगे। दोनों लोकप्रिय टॉक शो 'कॉफी विद करण सीजन 5' में फिल्म का प्रमोशन करते दिखाई देंगे। 

प्रियंका ने की अपने इस को-स्टार की ख़ूबसूरत बेटी की तारीफ

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -