आलिया भट्ट के जन्मदिन पर करण जौहर ने रखी पार्टी, लगा सितारों का मेला
आलिया भट्ट के जन्मदिन पर करण जौहर ने रखी पार्टी, लगा सितारों का मेला
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज अपना 28वां जन्मदिन मना रहीं हैं। आज आलिया 28 साल की हो चुकी हैं। आलिया के जन्मदिन की पार्टी में कई बड़े-बड़े स्टार्स पहुंचे। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, आदित्य रॉय कपूर, शकुन बत्रा और अयान मुखर्जी तक का नाम शामिल है। आपको बता दें कि आलिया के जन्मदिन की पार्टी करण जौहर के घर रखी गई थी। इस दौरान देर रात कई सेलेब्स पहुंचे। जितने भी सेलेब्स शामिल हुए थे सभी का जोश देखते ही बन रहा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

इस दौरान दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ अपने जलवे दिखाए। इसी के साथ अर्जुन कपूर ड्राइव करते हुए पार्टी में पहुंचे और उनकी फ्रंट सीट पर मलाइका अरोड़ा नजर आई। आप तो जानते ही होंगे अर्जुन और मलाइका एक दूजे को डेट कर रहे हैं। वैसे आलिया भट्ट को जन्मदिन पर बधाई देने के लिए शाहरुख खान के बेटे आर्यन भी पार्टी में पहुंचे। वह बीते कुछ समय से कई बॉलीवुड पार्टी का हिस्सा बने हैं और इससे यह कयास लग रहे हैं कि वह जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री ले सकते हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

वैसे इस दौरान बर्थडे गर्ल यानी आलिया भट्ट ब्लैक जैकेट पहने पार्टी का हिस्सा बनने पहुंची। आप तो जानते ही होंगे आलिया भट्ट के कथित बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर इन दिनों क्वारंटाइन में हैं। ऐसे में वह पार्टी में शामिल नहीं हो सके। बीते दिनों ही यह खबर आई थी कि रणबीर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उसके बाद से ही वो अपना इलाज करवा रहे हैं। वैसे आलिया और रणबीर कपूर पहली बार एक साथ फिल्म ब्रहाम्स्त्र में नजर आने जा रहे हैं। इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहें हैं।

कांवड़ लेकर जा रही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार

लड़कियों के अंडरगार्मेंट्स चुराने के आरोप में मोहम्मद रोमिन गिरफ्तार, CCTV फुटेज वायरल

आज मनाया जा रहा है विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -