शादी में आलिया भट्ट को मिलेगी कपूर खानदान की यह खास चीज!
शादी में आलिया भट्ट को मिलेगी कपूर खानदान की यह खास चीज!
Share:

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्ख़ियों का हिस्सा बने हुए हैं। लगातार यह खबरें हैं कि दोनों शादी करने जा रहे हैं। अप्रैल के महीने में ही आलिया बहू बनकर कपूर खानदान में कदम रखने जा रही हैं। जी हाँ और अब यह जाहिर हो गया है कि शादी के बाद उन्हें कपूर खानदान के हर तौर तरीकों से वाकिफ होना होगा। जी हाँ और यह कपल उन तमाम चीजों को फॉलो करने वाले हैं जो अपने समय में नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने अपनी शादी में किया था। हालाँकि इस बात में कोई दो राय नहीं कि, शादी के बाद लड़की की जिंदगी में काफी बदलाव आते हैं।

वहीं अब यह भी कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट भी कपूर खानदान की परंपरा को निभाते दिखेंगे। जी दरअसल सामने आने वाली कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस को कपूर खानदान की ज्वेलरी पास ऑन की जाएगा। जी हाँ और नीतू कपूर अपनी होने वाली बहू को वही ज्वेलरी देंगी जो उन्हें उनकी सास कृष्णा राज कपूर से मिली थी। मिली जानकारी के तहत नीतू कपूर ने अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर को उनकी शादी पर यह जूलरी दी थी और अब वह रिद्धिमा से लेकर अपनी होने वाली बहू आलिया को इसे सौपेंगी। जी हाँ, वैसे आलिया के यूनिक फैशन सेंस की वजह से फैंस भी उनका वेडिंग लुक जानने के लिए बेताब हैं। फिलहाल यह सुनने में आ रहा है कि वह अपनी सास नीतू कपूर के ब्राइडल लुक से भी टिप्स लेंगी।

हालाँकि अब तक कुछ ऑफिसियल नहीं है। ऐसा कहा जा रहा है कि ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने भी शादी के बाद गुरुद्वारे में लंगर चलाया था और यह परंपरा शादी के बाद रणबीर और आलिया भी निभाते दिखेंगे। जी हाँ, खबर है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मुंबई के चेंबूर में स्थित कपूर परिवार के पुश्तैनी घर आरके हाउस में सात फेरे लेंगे। 1980 में ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने भी आरके हाउस में ही शादी की थी।

नहीं हो रही आलिया-रणबीर की शादी, माँ नीतू कपूर ने खुद किया खुलासा

रणबीर-आलिया की शादी में शामिल होंगे ये सितारे, इन डिजाइनर्स के डिजाइन ड्रेस पहनेगा कपल!

आलिया भी करेंगी बैचलर्स पार्टी, कैटरीना-दीपिका को नहीं मिलेगा इन्विटेशन!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -