सामने आई आलिया की दुल्हन बनी पहली तस्वीर, बन-ठनकर पहुंची माँ और बहन
सामने आई आलिया की दुल्हन बनी पहली तस्वीर, बन-ठनकर पहुंची माँ और बहन
Share:

बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज शादी करने जा रहे हैं। आप सभी को बता दें कि दोनों की शादी के चर्चे महीनों से हो रहे थे। ऐसे में बीते 13 अप्रैल को दोनों की मेहंदी सेरेमनी थी, जिसमें करीना कपूर, करिश्मा कपूर से लेकर पूजा भट्ट तक ने शिरकत की। वहीं अब आज रणबीर और आलिया शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। जी हाँ और दोनों की शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आप सभी को बता दें कि आलिया की होने वाली सास नीतू कपूर ने शादी की डेट का ऑफिशियल ऐलान भी कर ही दिया है और शादी के दिन सभी सज-धजकर पहुँचने लगे हैं।

इस लिस्ट में पहला नाम दुल्हन की माँ और बहन का है। जी हाँ, सोनी राजदान और शाहीन राजदान की तस्वीरें सामने आई हैं। आप देख सकते हैं दुल्हन आल‍िया की मां सोनी राजदान बन-ठनकर शादी में पहुंची हैं। सोनी काजल, बिंदी, साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं। वहीं इस समय वास्तु के बाहर सिक्योर‍िटी ब्रीफ‍िंग हुई है और टाइट स‍िक्योर‍िटी देखी भी जा सकती हैं। आप सभी को बता दें कि वास्तु के बाहर सुरक्षाबलों की तैनाती साफ नजर आ रही है और अब शादी में मेहमानों का आना भी शुरू हो चुका है। खबरों के मुताबिक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के लिए ढोलीड़ा, क्यूटी पाई, तेनु लेके मैं जावांगा और मेहंदी है रचने वाली गानों पर परफॉरमेंस तैयार की गई है।

जी हाँ और इस शादी में नीतू कपूर, करीना कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी संग अन्य लोग परफॉर्म करने वाले हैं। सभी ने अपने डांस की रिहर्सल महज 4 से 5 दिनों में की है। यह रिहर्सल नीतू कपूर के घर पर हुई थी। फिलहाल एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमे आलिया दुल्हन बनी नजर आ रहीं हैं। कहा जा रहा है यह आलिया की असली तस्वीर है, हालाँकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।

आखिर क्यों AAP ने ट्वीट की रणबीर-आलिया की शादी की गेस्ट लिस्ट, जानिए पूरा मामला

बेटे रणबीर की शादी में इस गाने पर धमाका करेंगी नीतू कपूर, सामने आया रिहर्सल वीडियो

रणबीर-आलिया की शादी से पहले नीतू कपूर ने शेयर किया दोनों का अनदेखा वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -