पति संग इटली घूम रहीं आलिया, शेयर किया डांस वीडियो
पति संग इटली घूम रहीं आलिया, शेयर किया डांस वीडियो
Share:

शादी के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दोनों अपना बेबीमून एंजॉय कर रहे हैं। आप सभी को बता दें कि इस मशहूर कपल ने काम से ब्रेक लेकर क्वालिटी टाइम बिताने का फैसला किया। दोनों इटली गए हुए हैं और आलिया, रणबीर बेबीमून पर जमकर मस्ती कर रहे हैं। हाल ही में इसकी झलक आपको वीडियो में दिख रही है। रणबीर कपूर भले ही सोशल मीडिया से दूर रहते हैं, हालाँकि उनकी पत्नी आलिया भट्ट हमेशा ही इंस्टाग्राम पर कुछ ना कुछ शेयर किया करती हैं। अब इस बार आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर का अनदेखा रूप दिखाया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt  (@aliaabhatt)

जी हाँ और आलिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है और इस वीडियो में रणबीर कपूर 'ब्रह्मास्त्र' के गाने 'देवा-देवा' पर झूमते दिख रहे हैं। आप देख सकते हैं डेनिम शर्ट में वो बेहद स्मार्ट और कूल नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में रणबीर के मस्त-मौला अंदाज को दिखाते हुए आलिया लिखती हैं, 'मेरी जिंदगी की लाइट।' इसी के साथ ही एक्ट्रेस ने एक फायर इमोजी भी बनाई है। दूसरी तरफ आलिया भट्ट का वीडियो देखते ही फैंस ने उस पर प्यार लुटाना शुरू कर दिया है।

केवल फैंस ही नहीं रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने भी वीडियो पर रिएक्ट किया है। जी दरअसल भाभी आलिया के वीडियो पर हार्ट इमोजी बनाकर रिद्धिमा ने दोनों को अपना प्यार भेजा है। आप देख सकते हैं खुले आसमान के नीचे रणबीर देवा-देवा गाने में मग्न दिख रहे हैं और उनका ये रूप लोगों के दिलों को छू रहा है। आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितबंर को रिलीज हो रही है, और इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

दीपिका के चक्कर में पिटेगी शाहरुख़ की पठान!, ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा #BoycottPathan

'आमिर खान से काम मांगने में शर्म आती है।।', बॉयकॉट के बीच बोले 'तारे जमीन पर' के दर्शील

'60 साल का हीरो 20 साल की लड़कियों के साथ।।।', विवेक अग्निहोत्री ने बताया बॉलीवुड के साथ क्या है गलत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -