आज RRR फिल्म से अपने पहले लुक को शेयर करेंगी आलिया
आज RRR फिल्म से अपने पहले लुक को शेयर करेंगी आलिया
Share:

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट आज अपना जन्मदिन मना रहीं हैं। ऐसे में अपने जन्मदिन के मौके पर आलिया अपने फैंस के साथ एक बड़ा सरप्राइज शेयर करने वाली हैं। वहीं उसके पहले उन्होंने फिल्म ‘आरआरआर’ में निभाए जा रहे अपने किरदार के पहले लुक के फोटो को शेयर कर दिया है। आपको याद हो तो कुछ दिनों पहले ही यह घोषणा की गई थी कि 15 मार्च यानी आलिया भट्ट के जन्मदिन के मौके पर उनके द्वारा ‘आरआरआर’ में निभाए जा रहे सीता के किरदार को दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt (@aliaabhatt)

अब इसी घोषणा को मद्देनजर रखते हुए आलिया आज अपने लुक को शेयर करने वाली है। वहीं उससे पहले आलिया ने अपनी एक तस्वीर को शेयर कर कैप्शन में लिखा है- 'coming tomorrow #RRR' आप देख सकते हैं इस तस्वीर में आलिया एक ब्लैक शेडेड जगह पर बैठी हुई हैं। देखने में यह एक मंदिर लग रहा है, क्योंकि आलिया एक मूर्ती के सामने बैठी हैं, जो कि मां सीता की प्रतिमा है। अपनी इस खूबसूरत सी तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया ने बताया कि उनका पूरा लुक कल यानी सोमवार को जारी किया जाएगा।

वैसे आज आलिया के फैंस को उनके पूरे लुक का इंतज़ार है। आप जानते ही होंगे आलिया एसएस राजामौली की इस फिल्म से तेलुगू डेब्यू कर रही हैं, और इसे लेकर वो खुद काफी उत्साहित हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और राम चरण एक साथ पर्दे पर धमाल मचाते हुए नजर आने वाले हैं। जी दरअसल यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म की घोषणा के बाद से ही यह फिल्म चर्चा में बनी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक यह फिल्म 10 भाषाओं में रिलीज होगी। यह फिल्म 13 अक्टूबर, 2021 को थिएटर्स में रिलीज होगी।

बढ़ेगा बंगाल का सियासी तापमान, 18, 21 और 24 मार्च को रैली करने पहुंचेंगे पीएम मोदी

कांवड़ लेकर जा रही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार

लड़कियों के अंडरगार्मेंट्स चुराने के आरोप में मोहम्मद रोमिन गिरफ्तार, CCTV फुटेज वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -