'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट एंड साइंसेस' को आलिया ने कहा 'धन्यवाद'
'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट एंड साइंसेस' को आलिया ने कहा 'धन्यवाद'
Share:

बॉलीवुड में अपना बेहतरीन मुकाम बनाने वाली आलिया भट्ट आज के समय में कई लोगों की फेवरेट एक्ट्रेस है। वहीं उन्हें हाल ही में ऑस्कर अवॉर्ड्स देने वाली संस्था 'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट एंड साइंसेस' से आमंत्रण मिला है जिसके बाद से उनकी ख़ुशी का ठिकाना ही नहीं रहा है। हाल ही में आलिया ने एकेडमी के नाम पर एक थैंक यू नोट लिखा है। इस नोट में उन्होंने बताया कि इसे पाकर वे खुद को सम्मानित और विनम्र महसूस कर रही हैं। अपने नोट में आलिया लिखती है, 'एकेडमी का सदस्य बनाने और आमंत्रण देने के लिए मैं द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स और साइंसेस का धन्यवाद देती हूं। मैं सम्मानित और विनम्र महसूस कर रही हूं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt  (@aliaabhatt) on

इसके अलावा आगे वह लिखती है- 'इसे लेकर एक गहरी संतुष्टि का भाव भी है कि भारतीय सिनेमा की आवाज को वैश्विक पटल पर एक बहुत ही योग्य मंच मिल रहा है।' उन्होंने यह भी लिखा है -'एकेडमी द्वारा हर साल भारत से कई कलाकारों, फिल्ममेकर्स और टेक्निशियन्स को मान्यता दी जाती है, और भारतीय सिनेमा आगे भी दुनियाभर के लोगों के दिलों और घरों तक पहुंचना जारी रखेगा। मैं सचमुच इस बात पर भरोसा करती हूं कि पानी की तरह ही सिनेमा भी किसी नस्ल, वर्ग, सीमा या भूगोल को नहीं मानता है और स्वतंत्र रूप से बहते हुए अपना स्तर पा लेता है।'

इसके अलावा उन्होंने लिखा- 'इसके पाठ्यक्रम में सबकुछ शामिल रहता है: दर्शक जो इसे जोश के साथ पसंद या नापसंद करते हैं, आलोचक जो इससे असहमति जताते हैं, छात्र जो खुद को इसमें डुबो देते हैं। फिल्मों के बारे में हमारी राय भले ही अलग-अलग हो सकती है, लेकिन संपूर्ण रूप में सिनेमा एक शक्तिशाली बंधन और एकजुट करने वाली शक्ति है।' आगे भी उन्होंने बहुत कुछ लिखा है। आलिया के काम के बारे में बात करें तो इस समय उनके पास कई प्रोजेक्ट्स है। वह जल्द सड़क 2 में दिखाई देंगी।

डॉक्टर की मदद से 12 साल की उम्र में सरोज खान ने शुरू किया था करियर

सरोज खान के निधन से दुखी हैं फैंस, साल 2020 को कह रहे हैं बुरा

कोरियोग्राफर सरोज खान के निधन पर बॉलीवुड सेलेब्स ने जताया दुःख

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -