भारतीय नहीं हैं आलिया भट्ट, क्या शादी के बाद मिलेगी नागरिकता?
भारतीय नहीं हैं आलिया भट्ट, क्या शादी के बाद मिलेगी नागरिकता?
Share:

आल‍िया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। जी दरअसल ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों इस आने वाले हफ्ते में 7 फेरे लेकर एक होने वाले हैं। हालाँकि अभी कुछ भी ऑफिसियल नहीं है। वैसे क्या आप जानते हैं कि आलिया भी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और जैक्लीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) की तरह भारतीय नहीं हैं। जी हाँ, सुनकर आपको यकीन तो नहीं हो रहा होगा लेकिन यह सच है। जी दरअसल आल‍िया भट्ट (Alia Bhatt) वो एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है।

उन्होंने अपने अब तक के छोटे से करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया हैं। वहीं हाल ही में 'आरआरआर' को लेकर सुर्खियों में बनी हुईं आलिया अब अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इन सभी के बीच यह सामने आया है कि आलिया भारतीय नहीं हैं। जी दरअसल उनके पास ब्र‍िट‍िश नागर‍िकता है और यहीं कारण है कि वह भारतीय सरकार को चुनने के लिए अपना कीमती वोट भी नहीं दे पातीं। आपको बता दें कि ब्र‍िट‍िश नागर‍िकता को लेकर उनके पापा महेश भट्ट ने एक इंटरव्यू को दौरान बताया था कि' क्योंकि आलिया की मां यानी सोनी राजदान ब्र‍िट‍िश मूल की हैं। उनका जन्म बर्म‍िंघम में हुआ था। इस वजह से आलिया को ब्र‍िट‍िश नागर‍िकता मिली है।'

आपको बता दें कि आलिया ने भी एक बार खुद के पास भारतीय नागरिकता न होने पर अफसोस जाहिर किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था- 'बदक‍िस्मती से मैं वोट नहीं कर सकती क्योंक‍ि मेरे पास ब्र‍िट‍िश पासपोर्ट है'। वहीं अब सवाल यह है कि क्या रणबीर कपूर से शादी के बाद आलिया भारत की नागरिकता लेंगी? जी दरअसल भारत में दोहरे नागर‍िकता का प्रावधान नहीं है ऐसे में यह सवाल उठ रहा है।

सोनम कपूर के घर हुई करोड़ों की चोरी!, जांच में जुटी पुलिस

शादी में यामी को डिजाइनर ने लहंगा देने से कर दिया था मना, छलका एक्ट्रेस का दर्द

आलिया-रणबीर को साथ नहीं देखना चाहता था ये शख्स, ये है वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -