आलिया के साथ हुआ कुछ ऐसा, उड़ जाएंगे होश
आलिया के साथ हुआ कुछ ऐसा, उड़ जाएंगे होश
Share:

अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ एक के बाद एक हादसा हो रहा है। ऐसा लगता है जैसे उनका और हादसों का चोली दामन का साथ है। फिल्म की शूटिंग के दौरान इस बॉलीवुड अभिनेत्री के चोटिल होने की खबरें आती रहती हैं। अब एक बार फिर ऐसी ही खबरें आ रही हैं, जो आलिया के फैंस को परेशान कर सकती हैं। 

खबरों के अनुसार, आलिया भट्ट एक बार ​फिर चोट का शिकार हुई हैं। इस बार उनके पैर में चोट लगी है। दरअसल, आलिया इन दिनों फिल्म कलंक की शूटिंग कर रही हैं। खबरों के अनुसार, आलिया अपने को स्टार वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा के साथ इस फिल्म की  शूटिंग कर रही थीं, तभी सीढ़ियों पर अचानक उनके पैर में मोच आ गई। इससे उन्हें बहुत दर्द हो रहा है। हालांकि आलिया ने शूटिंग बंद नहीं की और वह शूट के बीच में आराम कर लेती हैं, ताकि ज्यादा दर्द न हो। इस फिल्म में संजय दत्त भी हैं। 

बता दें कि इससे कुछ महीने पहले ही आलिया को फिल्म ब्रम्हास्त्र के सेट पर कंधों में चोट लग गई थी। इस समय आलिया फिल्म कलंक और ब्रम्हास्त्र दोनों की शूटिंग कर रही हैं। ब्रम्हास्त्र में उनके साथ रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन  हैं। दोनों फिल्मों के अलावा उनके पास जोया अख्तर की फिल्म गली बॉय भी है। इसमें उनके साथ रणवीर सिंह हैं। फिलहाल हम तो यही कहेंगे कि आलिया जरा संभल कर काम करें, जिससे बार—बार दर्द से उनका नाता न जुड़े। 

Video: शादी के बारे में ये क्या कह गए रणबीर !

प्रियंका—दीपिका को पछाड़ इस बात में नंबर वन बनीं आलिया भट्ट

आलिया-रणबीर के अफेयर पर पूजा भट्ट ने दिया बड़ा बयान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -