ज्यादा काम करने से बिगड़ी आलिया भट्ट की तबियत, करना पड़ा अस्पताल में एडमिट
ज्यादा काम करने से बिगड़ी आलिया भट्ट की तबियत, करना पड़ा अस्पताल में एडमिट
Share:

बॉलीवुड में अपने बेहतरीन अंदाज से सभी का दिल जीतने वाली आलिया भट्ट को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल ज्यादा काम करने की वजह से बीते रविवार को उनकी तबियत बिगड़ गई और उसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया। वैसे आप जानते ही होंगे कि आलिया इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर खूब चर्चा में बनी हुई हैं। बीते दिनों से यह खबरें आ रहीं हैं कि आलिया और बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर बहुत जल्द शादी करने वाले हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt  (@aliaabhatt)

वैसे इन सभी खबरों के बीच यह खबर भी तेजी से वायरल हो रही है कि बीते रविवार को आलिया की तबियत इतनी ज्यादा बिगड़ गई कि उन्हें अस्पताल में एडमिट तक कराना पड़ गया। वहीं अब जो खबर आई है उसके मुताबिक वह ठीक हो गईं हैं और अपने घर भी लौट चुकीं हैं। अब अस्पताल से लौटकर उन्होंने अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग भी शुरु कर दी है। वैसे हम आपको यह भी बता दें कि आलिया को सर एच एन रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अब बात करें काम के बारे में तो आलिया बहुत जल्द एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' में नजर आने वाली हैं।

इस फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन के साथ राम चरण और जूनियर एनटीआर भी मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाली हैं। यह फिल्म बहुत बड़ी साबित हो सकती है ऐसा फैंस का कहना है। वैसे इसी के साथ वह संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में भी नजर आने वाली हैं। इसी के साथ आप उन्हें फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी देखेंगे जिसे अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है।

नयी तस्वीर को शेयर कर सना खान ने किया पति को धन्यवाद

पहली बार राजपथ पर गरजेगा राफेल, गणतंत्र दिवस परेड में दिखाएगा करतब

TRP Scam: NBA ने की रिपब्लिक टीवी की रेटिंग सस्पेंड करने की मांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -