आलिया भट्ट ने किया रणबीर कपूर और शाहरुख़ खान के साथ डांस, वीडियो हुआ वायरल
आलिया भट्ट ने किया रणबीर कपूर और शाहरुख़ खान के साथ डांस, वीडियो हुआ वायरल
Share:

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपने परिवार तथा रणबीर कपूर के संग राजस्थान में न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रही हैं। दोनों की जोड़ी बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत कपल में जानी जाती है। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीर तथा वीडियो खूब वायरल होती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट, रणबीर कपूर तथा शाहरुख खान का एक थ्रोबैक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। वीडियो में आलिया भट्ट शाहरुख खान तथा रणबीर कपूर के साथ अपनी डेब्यू फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के सांग 'राधा तेरी चुनरी' पर डांस करती दिखाई दे रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia???? FAN GIRL (@aliabhatt_fantasy)

आलिया भट्ट इस वीडियो में इंडियन लुक में दिखाई दे रही हैं। वीडियो किसी अवॉर्ड फंक्शन का है जिसमें आलिया भट्ट, शाहरुख खान तथा रणबीर कपूर डांस कर रहे हैं। आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती हैं। साथ ही अपनी तस्वीरों तथा वीडियो को साझा करती नजर आती हैं। किन्तु इस वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा है तथा प्रशंसक भी इस वीडियो पर बहुत रिएक्शन दे रहे हैं। इस वीडियो को अभी तक 215,970 से भी अधिक व्यूज प्राप्त हो चुके हैं।

आपको बता दें, आलिया भट्ट अंतिम बार फिल्म 'सड़क 2' में दिखाई दी थी। ये मूवी वर्ष 2020 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट शीघ्र ही 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देगी। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर मुख्य किरदार अदा करते दिखाई देंगे। फिल्म में रणबीर तथा आलिया के साथ अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

एयरपोर्ट से वायरल हुआ सारा का वीडियो, मास्क हटाने को लेकर कही ये बात

अनिल कपूर ने करीना को लेकर किया बड़ा खुलासा, ‘वीरे दी वेडिंग’ के लिए बेबो ने किया था ये।।।

2021 जैकलीन के लिए रहेगा सबसे बेहतरीन, कई फिल्मों में आएगी नजर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -