ससुराल वालों के साथ आलिया भट्ट ने मनाया क्रिसमस, बेटी के लिए खास सरप्राइज
ससुराल वालों के साथ आलिया भट्ट ने मनाया क्रिसमस, बेटी के लिए खास सरप्राइज
Share:

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अब अपने बच्चे के साथ समय बिताते हैं। हालाँकि जब से दोनों पेरेंट्स बने हैं तब से लगातार सुर्खियों में बने रहते है। आपको पता ही होगा शादी के महज कुछ महीने बाद ही ये जोड़ी माता-पिता बन गए और अब फैंस इस कपल के की बेटी की पहली झलक देखने के लिए काफी बेकरार है। हालाँकि दोनों अपनी बेटी की झलक नहीं दिखा रहे हैं। वहीं अब शादी के बाद आलिया भट्ट का ससुराल में ये पहला क्रिसमस हैं जो उन्होंने धूम-धाम से मनाया। हालाँकि क्रिसमस पूरे परिवार का फेवरेट फेस्टिवल है। आपको बता दें कि कपूर परिवार का क्रिसमस ब्रांच पूरे बॉलीवुड में मशहूर है। जी हाँ और इस मौके पर कपूर खानदान का हर सदस्य ब्रांच में शामिल होता है।

जल्द ही इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री का अभिनय निभाएंगे पंकज त्रिपाठी

इस बार आलिया भट्ट के लिए यह क्रिसमस बेहद खास रहा और उन्होंने अपने ससुराल और घरवालों के साथ जश्न मनाया। आप देख सकते हैं आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस पूरे कपूर परिवार और अपने पति रणबीर कपूर के साथ क्रिसमस का लुत्फ उठाती हुई नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं शेयर की तस्वीरों में करिश्मा कपूर और करीना कपूर समेत उनके माता-पिता भी नजर आ रहे हैं। जी हाँ और इसी के साथ ही आलिया की सासु मां यानी नीतू कपूर भी अपने बच्चों के साथ इस मौके पर शामिल हुई हैं।

इनमे एक तस्वीर में रणबीर अपनी पत्नी आलिया को बाहों में लिए हुए नजर आ रहे हैं। वहीं आप देख सकते हैं इस दौरान आलिया ने रेड कलर की ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही हैं। इसके अलावा अन्य तस्वीरों में पूरा परिवार दिख रहा है। आप सभी को यह भी बता दें, शादी के बाद आलिया और उनकी बेटी राहा का ये कपूर परिवार में पहला क्रिसमस है। इस वजह से कपूर फैमली के लिए क्रिसमस और भी ज्यादा स्पेशन रहा। इस दौरान राहा के नाम का एक क्रिस्टल भी क्रिसमस ट्री में लगाया गया।

'सुशांत के शरीर पर पिटाई के निशान थे, उसकी हत्या हुई है', पोस्टमार्टम रूम में मौजूद शख्स का दावा

अपने बॉयफ्रेंड के बच्चों संग नजर आई सबा आज़ाद

प्रेग्नेंट हैं कैटरीना कैफ, बेबी बंप पर हाथ रखे नजर आए विक्की कौशल!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -