प्रियंका—दीपिका को पछाड़ इस बात में नंबर वन बनीं आलिया भट्ट
प्रियंका—दीपिका को पछाड़ इस बात में नंबर वन बनीं आलिया भट्ट
Share:

आलिया भट्ट अपनी दमदार एक्टिंग के जरिए बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने में  कामयाब  हुई हैं। हाल ही में आई उनकी फिल्म राज़ी बॉक्स आॅफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई भी कर चुकी है। आलिया अपनी खूबसूरती और एक्टिंग को लेकर  तो युवाओं की पहली पसंद बनी  ही हुई हैं। वही अब वे 'मोस्ट एंगेजिंग एक्ट्रेस आॅफ बॉलीवुड' भी बन गई हैं। स्टार पॉवर को लेकर सर्वे करवाने वाली संस्था स्कोर ट्रेंड्स इंडिया ने आलिया को 100 अंक देकर मोस्ट एंगेजिंग एक्ट्रेस आॅन ट्विटर का खिताब दिया है। 

इस खिताब के मिलते ही आलिया ने प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण को पीछे छोड़ दिया है।  आलिया के बाद इस लिस्ट में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा 89 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर नहीं वहीं दीपिका को स्कोर ट्रेंड्स इंडिया ने 76 और  जैकलीन फर्नांडीस को 64 अंक देकर क्रमश:  तीसरा और चौथा स्थान दिया है, जबकि प्रियंका 65 अंकों के  साथ पांचवे नंबर पर हैं। 

संस्था के सह—संस्थापक अश्विनी कौल ने बताया कि अपनी फिल्मों के हिट होने, रणवीर कपूर के साथ रिश्ते को लेकर  आ रही खबरों  के कारण आलिया भट्ट इस लिस्ट में टॉप पर पहुंची हैं। हाल ही में कई जगहों पर आलिया और रणवीर को साथ देखा गया। इस कारण आलिया को लेकर कई ट्वीट हुए और उन ट्वीट को कई बार रिट्वीट किया गया। 

आलिया-रणबीर के अफेयर पर पूजा भट्ट ने दिया बड़ा बयान

बहु आलिया के साथ डिनर पर पहुंची नीतू कपूर, रणबीर-रिद्धिमा भी आए नज़र

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर रणबीर कपूर से मिलने पहुंचीं ये लिटिल गेस्ट

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -