मैंने देखा है कराची में दाऊद का घर : जावेद
मैंने देखा है कराची में दाऊद का घर : जावेद
Share:

जमशेदपुर : मेरे चाचा पाकिस्तान की सेना में मेजर थे और वे कराची के पॉश इलाके के क्लिफ्टन में निवासरत थे एवं  उनके घर के साइड में ही मोस्टवांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का घर था। मैंने खुद दाऊद का घर देखा है। यह  बाते दिल्ली से आए प्रगतिशील लेखक संघ के राष्ट्रीय महासचिव अली जावेद ने बताई है। 

रविवार को लेखक संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान जावेद ने कहा कि उन्होंने जब चाचा से सवाल किया की क्या दाऊद से उनकी मुलाकात होती है? तो उन्होंने मना कर दिया और कहा की जब दाऊद लॉन में घूमते हैं तो दूर से ही दुआ-सलाम हो जाती है। जब उन्हें मालूम है की दाऊद कहां है, तो क्या भारत व पाकिस्तान की सरकार को मालूम नही होगा ? लेकिन खबरों में बताया जाता है कि भारत सरकार दाऊद को तलाश कर रही है और पाकिस्तान सरकार इस पर कहती है की उसे नहीं पता कि दाऊद कहां है।

जावेद ने साहित्यकारों के पुरस्कार लौटने की बात पर कहा कि क्या सरकार निश्चित करेगी कि हम क्या खाएं और कैसे रहें? उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस भी गांधी व नेहरू के आदर्शों-विचारों से भटक गई है। कांग्रेसियों को एक बार वापस से गांधी व नेहरू के बारे में पढ़ना चाहिए। बहरहाल, हम साहित्यकारों को आगे आना ही होगा, हम चुप रहे तो समाज भटक जाएगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -