आखिर क्यों अली असगर ने छोड़ा कपिल शर्मा का शो? खुद किया खुलासा
आखिर क्यों अली असगर ने छोड़ा कपिल शर्मा का शो? खुद किया खुलासा
Share:

टेलीविज़न जगत के मशहूर कॉमेडियन अली असगर ने फाइनली बताया है कि उन्होंने कपिल शर्मा शो छोड़ दिया था। कपिल शर्मा के कॉमेडी शो पर दादी का किरदार निभाने वाले अली ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि वो क्रिएटिवली सैटिस्फाइड नहीं थे। उन्हे उस किरदार में कुछ नया करने को नहीं मिल रहा था। जिस कारण उन्होंने शो छोड़ने का मन बनाया। 

अली ने जब कपिल शर्मा शो छोड़ा था, तब बहुत कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी। ये वही समय था जब कपिल की सुनील ग्रोवर से अनबन चल रही थी। कपिल से हुए झगड़े के बाद सुनील ने भी शो छोड़ दिया था। तत्पश्चात, खबरें आई की अली असगर भी शो को अलविदा कह गए हैं। कई वर्षों से कपिल के साथ काम कर रहे अली का इस प्रकार से शो को बीच में छोड़ देना रास नहीं आया। अटकलें लगाई गई कि अली ने सुनील के कारण ही शो छोड़ा है। 

2017 में सुनील ग्रोवर एवं कपिल शर्मा का झगड़ा एक फ्लाइट में हुआ था। कहा गया था कि इस सब में अली असगर भी सम्मिलित थे। तत्पश्चात, उन्होंने भी शो को अलविदा कहा था। मगर सभी अफवाहों को विराम लगाते हुए अली ने बताया कि वो क्रिएटिवली सैटिस्फाईड नहीं थे। उन्हें नानी के किरदार में कुछ नया नहीं लग रहा था। अली ने कहा- ''हमारे बीच बातचीत ना होने से एक गलतफहमी हो गई थी। समय के साथ सब आगे बढ़ गए। मगर मैं खुश हूं कि मैं उस शो का हिस्सा था। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। मैं हमेशा उनका सम्मान  करूंगा। कपिल ऑडियंस का पल्स समझते हैं। जानते हैं कि उन्हें रोके कैसे रखना है।'' आगे अली असगर ने कहा- ''मैं पूरी तरह से मानता हूं कि मैं उस कामयाबी को वापस नहीं दोहरा सकता हूं। हो सकता है शोज में वो बात नहीं थी या परफॉर्मेंस में कुछ कमी होगी। किसी भी चीज की शिकायत करना बेकार है। यहां हमेशा बहुत कुछ होता है समझने को। किन्तु मुझे कोई ग्लानि नहीं है। मेरे पास अपना कारण था शो को क्विट करने की और ये कोई एक रात में लिया हुआ फैसला नहीं था। मेरे पास शो में अधिक कुछ करने को नहीं था। यदि मेरा इंटेंशन केवल रुपया कमाना होता तो अवश्य करता रहता।'' 

इस मशहूर स्टार ने 'तारक मेहता' के प्रोड्यूसर को कह डाला गिरगिट!

राघव जुयाल संग अफेयर की खबरों पर भड़कीं शहनाज, कहा- 'रिलेशन में हो...'

इस शख्स के कारण दयाबेन ने छोड़ा 'तारक मेहता...' शो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -