शराबियों ने की रिटायर्ड जवान की हत्या, मामले की जांच जारी
शराबियों ने की रिटायर्ड जवान की हत्या, मामले की जांच जारी
Share:

इंदौर/ब्यूरो।  नागालैंड राज्य से कुछ समय पूर्व  नौकरी छोड़कर इंदौर लौटे जवान की हत्या कर दी गई। उन्होंने इंदौर के भंवरकुआ इलाके में वाइन शॉप के बाहर कुछ लोगों को शराब पीने से रोका था। विवाद के बाद बदमाश फिर लौटे और मारपीट कर सिर में पत्थर मारकर भाग गए। उन्हें घायल अवस्था में तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान सोमवार देर रात दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को पकड़ा है। अभी पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार अशोक पहले एसएफ में थे। जहां उनकी नागालैंड में पोस्टिंग थी। कुछ समय पहले उन्होंने नौकरी छोड़ है। तब से वे सिक्योरिटी कंपनी में काम करने लगे थे। अशोक के भाई शिवाजी पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल के पद से रिटायर्ड हैं। अशोक के परिवार में बेटा चिंटू और दो बेटी हैं। बेटा इलेक्ट्रिशियन का काम करता है।

थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया के मुताबिक घटना लिंबोदी स्थित शराब दुकान की है। यहां अशोक (65) पुत्र बालकृष्ण राव निवासी पिपल्याराव पर बदमाशों ने शुक्रवार रात को हमला कर दिया। उन्हें तत्काल पहले निजी अस्पताल फिर एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सोमवार रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने वाइन शॉप के बाहर लगे केसीसीटीवी रिकार्डिंग के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। मृतक वाइन शॉप पर सुरक्षाकर्मी था। पुलिस के मुताबिक 12 अगस्त की रात को वाइन शॉप के बाहर खड़े होकर कुछ लोग शराब पी रहे थे। इस पर पर अशोक राव ने उन्हें रोका था। 

यहां वह विवाद करने लगे। इस दौरान वाइन शॉप के मैनेजर और अन्य लोग वहां पहुंचे और बदमाशों को वहां भगा दिया। बाद में युवक शराब पीकर वापस आए ओर अशोक राव के साथ मारपीट करने लगे। अशोक के जमीन पर गिरते ही सिर पर पत्थर मारकर भाग गए। घटना के बाद गार्ड को उपचार के केलिये गौरव अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं से अगले दिन उन्हें एमवाय भेजा गया था। 

फिर दर्ज हुई आमिर खान के खिलाफ शिकायत, भारतीय सेना के अपमान का लगा आरोप

देश का एकलौता इंकलाब मंदिर, जहां हर दिन लगते हैं 'भारत माता की जय' के नारे

आजादी के '75 साल और 75 कमाल', जानिए कैसे खेल में महाशक्ति बना भारत?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -