सांसद साक्षी महाराज को अलकायदा की धमकी
सांसद साक्षी महाराज को अलकायदा की धमकी
Share:

लखनऊ : उत्तरप्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज को जान से मारने की धमकी दी गई है। दरअसल इस तरह की धमकी आतंकी संगठन अलकायदा की बताई जा रही है। हाल ही में अलकायदा की धमकियों भरा एक पत्र सांसद साक्षी महाराज को मिला। यह पत्र दीपावली से पहले मिला। जिसके कारण इसे गंभीर माना जा रहा है। इस पत्र में कश्मीर का पता लिखा गया है। जिसमें धमकी दी गई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर जानकारी दी गई है।

दिल्ली पुलिस आयुक्त को घटना की जानकारी देकर धमकी भरे पत्र की काॅपी भेजी गई। केंद्रीय गृहमंत्रालय के निर्देश पर दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान साक्षी महाराज की सुरक्षा पर भी विचार किया जा रहा है। हालांकि सांसद साक्षी महाराज को ऐहतियातन सुरक्षा मुहैया करवा दी गई है लेकिन सुरक्षा श्रेणियों के अंतर्गत उन्हें कई हिस्सों की सुरक्षा बाद में उपलब्ध करवाई जाएगी।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज कई बार विवादों के कारण सुर्खियों में रहे हैं। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि शिकायत करने के बाद बिहार चुनाव के परिणामों के चलते राजनीतिक गहमागहमी हो गई थी। बात बीफ मसले की हो या फिर घर वापसी जैसे मामलों की सांसद साक्षी महाराज हमेशा विवादों में रहे। हिंदुत्ववादी बयानबाजियां करने के बाद अब साक्षी महाराज को आतंकी संगठन अलकायदा की धमकी मिलने लगी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -