10 वर्ष की हुई अक्षय की लाडली, पिता ने शेयर की दिल जीत लेने वाली वीडियो
10 वर्ष की हुई अक्षय की लाडली, पिता ने शेयर की दिल जीत लेने वाली वीडियो
Share:

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ यानी अक्षय कुमार के लिए काम के मोर्चे पर ये वर्ष कुछ खास नहीं रहा है। 2022 में बड़े पर्दे पर 3 और OTT पर 1 मूवी के साथ अक्षय कुमार की कुल 4 मूवीज रिलीज हुईं, लेकिन किसी ने भी अच्छा प्रदर्शन अब तक नहीं किया है। हालांकि बॉलीवुड की बुरी खबरों से दूर इन दिनों अक्षय कुमार अपनी बेटी नितारा (Nitara Kumar) का 10वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे है। सोशल मीडिया पर अक्षय ने बेटी नितारा के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देख फैंस बहुत खुश हुए।

हालांकि अन्य बॉलीवुड एक्टर्स की तरह अक्षय कुमार अपने बच्चों को ग्लैमर और कैमरे की नजर से दूर ही रखना पसंद करते गए। हमेशा अक्षय कुमार अपनी बेटी का चेहरा छुपाते हुए दिखाई देते है। कई फैंस को नितारा को देखने का बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे है। सामने आए वीडियो में अक्षय और नितारा रेत के टीले पर चढ़ते दिखाई दे रहे है। वीडियो में बाप-बेटी की इस खूबसूरत जोड़ी पर फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि नितारा अक्षय और पत्नी ट्विंकल खन्ना की दूसरी संतान हैं। उनका एक बड़ा बेटा आरव है, जो 20 वर्ष का है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए अक्षय ने लिखा, ‘मेरा हाथ पकड़ने से लेकर अब अपना शॉपिंग बैग पकड़ने तक, मेरी बच्ची बहुत तेजी से बड़ी हो रही है। आज वो 10 वर्ष की हो चुकी है… इस जन्मदिन पर और हमेशा मेरी शुभकामनाएं… डैडी आपसे बहुत प्यार करते हैं।’ कुछ दिनों पहले अक्षय ने एक और वीडियो साझा किया था  इसमें वो नितारा का हाथ थामे हुए नजर आए। वीडियो साझा करते हुए अक्षय ने बताया कि वो अपनी बेटी को एक मनोरंजन पार्क में लेकर गए हुए थे।

बॉक्स ऑफिस पर कमाल करती नजर आ रही है Chup

बेहद ही फूडी है शाहरुख़ खान का ये बेटा

क्या उर्फी की राह पर चल पड़ी है मौनी, अजीबोगरीब ड्रेस पहनी आई नजर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -