ICU में भर्ती है अक्षय कुमार की मां, लंदन से शूटिंग छोड़कर भारत लौटे अभिनेता
ICU में भर्ती है अक्षय कुमार की मां, लंदन से शूटिंग छोड़कर भारत लौटे अभिनेता
Share:

मनोरंजन जगत के मशहूर सुपरस्टार अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया की सेहत बिगड़ने के पश्चात् उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। मां की सेहत ख़राब होने की जानकारी प्राप्त होते ही अक्षय कुमार लंदन से शूटिंग छोड़ सीधे भारत लौट आए हैं। खबर के अनुसार, अक्षय कुमार ब्रिटेन में अपनी आगामी फिल्म 'सिन्ड्रेला' की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म के मेकर वासु भगनानी तथा डायरेक्टर रणजीत एम. तिवारी हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar ???? (@akshaykumarr_)

सूत्रों के अनुसार, "उनकी मां बीमार हैं इसलिए आज प्रातः वह भारत लौटे। उनकी मां हॉस्पिटल में हैं। वह ब्रिटेन में 'सिन्ड्रेला' की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने भगनानी से इजाजत ले ली है तथा यहां वापस आए हैं।' अक्षय कुमार की मां हीरानंदानी हॉस्पिटल के आईसीयू में एडमिट हैं। हालांकि उन्हें किस समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया है इस बारे में फिलहाल कोई खबर नहीं है।

वही हाल ही में अक्षय कुमार फिल्म 'बेल बॉटम' में दिखाई दिए थे। फिल्म के क्रिटिक एवं पब्लिक दोनों से ही अच्छी प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है। अक्षय कुमार एक ही वर्ष में कई-कई फिल्में देने के लिए जाने जाते हैं। लॉकडाउन के समय भले ही फिल्में रिलीज नहीं हो रही थीं किन्तु अक्षय ने अपनी फिल्मों की शूटिंग जारी रखी। आने वाले समय में वह 'पृथ्वीराज', 'सूर्यवंशी', 'बच्चन पांडे', 'अतरंगी रे', 'राम सेतु' तथा 'रक्षा बंधन' जैसी मूवीज में दिखाई देंगे।

इस मशहूर तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म के रीमेक में नजर आएँगे आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर

VIDEO: तैमूर ने किया ऐसा काम कि लोगों ने डाला डाला ढोर

साड़ी में कमाल नजर आईं दीपिका पादुकोण, ग्लैमरस लुक वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -