लाल साड़ी और बिंदी में नज़र आए अक्षय कुमार, शेयर किया अपनी फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' का फर्स्ट लुक
लाल साड़ी और बिंदी में नज़र आए अक्षय कुमार, शेयर किया अपनी फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' का फर्स्ट लुक
Share:

मुंबई: नव दुर्गा के अवसर पर बॉलीवुड के खिलाड़ी, अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब का पहला लुक शेयर किया है। इस लुक में अक्षय कुमार पिंक कलर की साड़ी, गले में ताबीज और हाथों में चूड़ियां पहने दिखाई दे रहे हैं। अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकॉउंट पर अपनी फिल्म का पहला लुक शेयर किया है।

अक्षय कुमार ने 'लक्ष्मी बॉम्ब' फिल्म का पहला लुक शेयर करते हुए लिखा कि, नवरात्रि आंतरिक देवी को नमन करने और अपनी असीम शक्ति का जश्न मनाने के संबंध में है। इस पावन दिन पर्व पर मैं आप सभी के साथ अपना लक्ष्मी का लुक शेयर कर रहा हूं। इस किरदार के लिए मैं उत्साहित और नर्वस दोनों हूं... लेकिन जिंदगी कंफर्ट जोन के आखिरी में आरंभ होती है.... है ना?  इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कियारा आडवाणी अहम भूमिका निभाती दिखाई देने वाली हैं। 

अक्षय और कियारा ने फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' की शूटिंग भी आरंभ कर दी है। यह फिल्म 5 जून 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। आपको बता दें कि लक्ष्मी बॉम्ब को राघव लॉरेंस निर्देशित कर रहे हैं। यह साउथ की सुपरहिट फिल्म हॉरर फिल्म कंचना का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में अक्षय कुमार किन्नर भूत का रोल करते नज़र आएंगे।

पति रणवीर सिंह से गुस्सा हुईं दीपिका, कहा- 'आज रात को खाना नहीं...'

अनन्या पांडे ने अपने फैंस से की बड़ी अपील, हटाना चाहती है सोशल मीडिया से कचरा

रिया चक्रवर्ती के किलर लुक ने ढहाया कहर, फटी जींस में आई नजर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -