अक्षय बोले, ‘‘प्रियंका को मेरे साथ काम करने में क्या कोई परेशानी हैं’’
अक्षय बोले, ‘‘प्रियंका को मेरे साथ काम करने में क्या कोई परेशानी हैं’’
Share:

अभिनेता अक्षय कुमार और बाॅलीवुड से हाॅलीवुड तक अपने टैलेंट का जलवा दिखाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के बीच में आई खटास पर ‘जाॅली’ ने पहली बार अपनी बात रखी है।

जी हां, अक्षय कुमार ने एक टीवी शो में प्रियंका और अपने बीच आई दूरी पर अपना पक्ष रखा। दरअसल, टीवी एंकर रजत शर्मा ने अक्षय कुमार से अपने शो में पूछा कि क्या आपने प्रियंका के साथ कभी काम ना करने की कसम खाई? 

रजत के इस सवाल का जवाब देते हुए अक्षय ने कहा कि मैंने प्रियंका सहित बाॅलीवुड की सभी अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। रानी मुखर्जी के मैंने अभी तक स्क्रीन शेयर नहीं की। जहां तक प्रियंका के साथ काम करने की बात है तो मैं तो उनके साथ काम करने के लिए तैयार हूं। 

अक्षय ने कहा कि मुझे प्रियंका के साथ काम करने में कोई परेशानी नहीं है। आप प्रियंका से क्यों नहीं पूछते कि क्या उन्हें मेरे साथ काम करने में कोई दिक्कत है। 

बता दें कि प्रियंका और अक्षय बारह साल से एक दूसरे से नहीं बोलते है। उनकी इस अनबन के पीछे अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना नाराज होना है। वह अक्षय-प्रियंका के रिश्ते की बात सुनकर नाराज थी।

अपने पुराने प्यार को फिर से पाना चाहते है अक्षय....

कपिश शर्मा के सेट पर 'जॉली एलएलबी2' का सजा दरबार....Watch Pics

फिटनेस पर थीसिस लिख सकते हैं 'जॉली'

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -