अक्षय कुमार के साथ हुआ धोखा, एक्टर ने खुद शेयर किया वीडियो
अक्षय कुमार के साथ हुआ धोखा, एक्टर ने खुद शेयर किया वीडियो
Share:

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार को आज सभी पसंद करते हैं। अक्षय ने अपने काम से सभी का दिल जीता है। वैसे अक्षय अपनी फिल्मों के सेट पर अपनी मस्ती और प्रैंक्स के लिए जाने जाते हैं। ऑन-स्क्रीन के साथ ही ऑफ-स्क्रीन पर भी वह अपनी इन हरकतों के लिए मशहूर हैं। बीते दिनों ही अक्षय और नुपुर सेनन का म्यूज‍िक वीड‍ियो फिलहाल 2 रिलीज हुआ है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

ऐसे में अब अक्षय ने इस म्यूज‍िक वीड‍ियो पर एक इंस्टाग्राम रील शेयर किया है, लेक‍िन एक्टर ने इसमें अपना फनी ट्व‍िस्ट देकर इसे मजेदार बनाया है। आप देख सकते हैं अक्षय ने #Filhaal2Reels का चैलेंज अपनाते हुए यह इंस्टाग्राम रील बनाया है। इस वीड‍ियो में अक्षय पहले नुपुर सेनन के साथ रोमांट‍िक सीन देते हैं और जब वे आंख खोलते हैं तो उनके सामने अचानक भूमि पेडनेकर आ जाती हैं। इस दृश्य को देखकर अक्षय चौंक जाते हैं।

इस इंस्टाग्राम रील को शेयर कर अक्षय ने कैप्शन में लिखा है- '#Filhaal2Reels कॉन्टेस्ट में भूमि पेडनेकर और नुपुर सेनन के साथ मेरी फन एंट्री। अब आपकी बारी। याद रहे ये नया रहे।' वैसे इस समय अक्षय का यह इंस्टाग्राम रील फैंस को खूब पसंद आ रहा है। अब बात करें अक्षय के म्यूज‍िक वीड‍ियो फिलहाल 2 की तो इसमें अक्षय, नुपुर सेनन के साथ नजर आए हैं। इस गाने के बोल जानी ने लिखे और बी प्राक ने इसे आवाज दी है। फिलहाल 2, म्यूज‍िक वीडियो फिलहाल का सीक्वल है और यह गाना काफी ट्रेंड हो रहा है।

क्या है आज का पंचांग, यहाँ जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त

72 साल के हुए सुनील गावस्कर, आज भी कायम हैं लिटिल मास्टर के ये रिकॉर्ड

जेपी नड्डा ने किए वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शन, आज होगा अंतिम संस्कार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -