बॉलीवुड के यह मशहूर अभिनेताओं ने पर्दे पर निभाया है गे का रोल, देखिये कौन है लिस्ट में शामिल
बॉलीवुड के यह मशहूर अभिनेताओं ने पर्दे पर निभाया है गे का रोल, देखिये कौन है लिस्ट में शामिल
Share:

हिंदी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ का ट्रेलर 20 जनवरी को रिलीज़ कर दिया जा चूका है। वही इस फिल्म में आयुष्मान की समलैंगिक लव स्टोरी को दिखाया गया है। फिल्म में आयुष्मान गे बने हैं जो एक लड़के से बहुत प्यार करते हैं और उससे शादी करना चाहते हैं। परन्तु जैसे ही उनके और उनके ब्वॉयफ्रेंड के मां-बाप को इस बारे में पता चलता है वो भड़क जाते हैं और महाभारत शुरू हो जाती है। ट्रेलर काफी एंटरटेनिंग है, लोगों को भी काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।

लोग आयुष्मान के लुक से लेकर उनके किरदार तक की काफी चर्चा कर रहे हैं, परन्तु आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आयुष्मान वो पहले एक्टर नहीं है जो पर्दे पर गे का किरदार निभाने जा रहे हैं। उनसे पहले अक्षय कुमार, ऋषि कपूर, मनोज वाजपेयी समित कई दिग्गज एक्टर गे का किरदार निभा चुके हैं। चलिए हम आपको बताते हैं उन एक्टर्स के बारे में जो पर्द पर गे बन चुके हैं। अभिषेक बच्चन- जॉन इब्राहिम : 14 नवंबर 2008 में रिलीज़ हुई अभिषेक बच्चन और जॉन इब्राहिम की फिल्म 'दोस्ताना' काफी चर्चा में रही थी। अभिषेक और जॉन इस फिल्म में गे बने थे। इस दौर में गे बनना दोनों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण किरदार था, यही कारण है कि इसकी आज तक चर्चा होती है। वही ऋषि कपूर : साल 2012 में रिलीज हुई सिद्धार्थ, आलिया और वरुण धवन की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में ऋषि कपूर ने गे का किरदार निभाया था। उस फिल्म में ऋषि कॉलेज के प्रिसिंपल बने थे जो अपने स्पोर्ट्स टीजर यानी रोनित रॉय पर डोरे डालता रहते हैं।

अक्षय कुमार : वर्ष 2016 में रिलीज़ हुई अक्षय कुमार और जॉन इब्राहिम की फिल्म 'ढिशुम' में अक्षय ने गे का किरदार निभाया था। एक्टर अक्षय को हमेशा एक्शन हीरो के रूप में पहचाना जाता है ऐसे में पर्दे पर उनका गे बनना लोगों के लिए काफी चौंकाने वाल किरदार था। फवाद खान : साल 2016 में ही रिलीज़ हुई आलिया, सिद्धार्थ और फवाद खान की फिल्म में फवाद गे बने थे। हालांकि, फिल्म के अंत में उनके गे होने का खुलासा किया गया था।  मनोज वाजपेयी : वर्ष 2016 में ही रिलीज़ हुई राजकुमार  राव की फिल्म 'अलीगढ़' में मनोज बाजपेयी ने एक गे प्रोफेसर का किरदार निभाया था। 'अलीगढ़' एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म थी जो कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर की कहानी थी।वही  रणदीप हुड्डा-साकिब सलीम : करण जौहर की फिल्म 'बॉम्बे टॉकिज' में साकिब सलीम और रणदीप हुड्डा गे कपल के रूप में नजर आए थे। ये फिल्म तो फ्लॉप रही थी परन्तु दोनों एक्टर्स के बीच किसिंग सीन काफी चर्चा में रहा था।

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया को पसंद है पार्टीस, देखिये केसा है लाइफस्टाइल

पानी में डुबने लगीं थीं प्रीती जिंटा, बचाने के लिए जकूजी में कूद गया डॉगी...

Video: समधन की याद में रोने लगे अमिताभ बच्चन, पत्नी और बेटी ने पोंछे आंसू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -