चंद्रयान 2 के लॉन्च पर अक्षय ने दी ISRO को शुभकामना..
चंद्रयान 2 के लॉन्च पर अक्षय ने दी ISRO को शुभकामना..
Share:

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मिशन मंगल' में व्यस्त हैं जिसका टीज़र भी सामने आ चुका है. वहीं, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) कल सोमवार 15 जुलाई को तड़के 3 बजे सुबह अपना दूसरा मून मिशन चंद्रयान-2 लॉन्च करने जा रहा है. ऐसा पहली बार होगा जब भारत रोवर और लैंडर चंद्रमा की सतह पर उतारेगा. इसी के बारे में अक्षय कुमार ने शुभकामनाएं दी हैं. जी हाँ, भारत के मून मिशन 2 की लॉन्चिंग से पहले बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म मिशन मंगल के एक्टर और सुपरस्टार अक्षय कुमार ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं.

बता दें, अक्षय ने ट्वीट में कहा- भारतीय इतिहास में पहली बार इसरो के चांद पर जाने वाले दूसरे स्पेश मिशन चंद्रयान 2 को दो महिला वैज्ञानिक लीड तक रही हैं, रॉकेट महिलाओं और इसरो टीम को मेरी शुभकामनाएं. जानकारी दे दें, साल 2008 में भारत के चंद्रयान 1 को चांद पर भेजा गया था. चंद्रयान 2 भारत का दूसरा मून मिशन होगा, लेकिन ऐसा पहली बार होगा जब चंद्रमा की सतह पर हमारा लैंडर और रोवर उतरेगा. जो वहां चांद की सतह, विकिरण, वातावरण और तापमान का अध्ययन करेगा. पहले मून मिशन की सफलता के बाद सितंबर 2008 में इसरो ने मिशन 2 की घोषणा की थी जिसकी तैयारी में करीब 11 साल लग गए. पूरी दुनिया भारत के चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग पर नजरें टिकाए बैठा है.

इसके बाद ये दूसरी बार है जब मून मिशन चल रहा है यानि एक और बाद चंद्रयान लॉन्च किया जा रहा है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित रॉकेट लॉन्च सेंटर से चंद्रयान 2 लॉन्च करेगा. 3 लाख 84 हजार किलोमीटर की यात्रा चंद्रयान 2 करीब दो हफ्ते में पूरा करेगी. 640 टन वजनी GSLV Mk III, जिसे बाहुबली कहा गया है, के जरिये चंद्रयान 2 को लॉन्च किया जाएगा. बाहुबली की ऊंचाई 15 मंजिला बिल्डिंग जितनी है. जीएसएलवी 2 के जरिये तीसरी बार कोई स्पेश मिशन लॉन्च किया जा रहा है.

भूल भुलैया 2 में अक्षय-कार्तिक एक साथ मचाएंगे धमाल, ये हो सकती है एक्ट्रेस..

अक्षय कुमार की 'रईसी' के आगे तापसी का सरेंडर, खिलाड़ी से मिला यह जवाब

शादी के 18 साल बाद अक्षय ने ट्विंकल पर किया बड़ा खुलासा, जानकर लगेगा झटका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -