सोनू सूद के बाद कोरोना मरीजों की मदद के लिए आगे आए बॉलीवुड के ये कपल
सोनू सूद के बाद कोरोना मरीजों की मदद के लिए आगे आए बॉलीवुड के ये कपल
Share:

कोविड के केस देश में तेजी बढ़ते जा रहे हैं। इस महामारी में सबसे बड़ी दिक्कत जिसका सामना हर किसी को करना पड़ रहा है और वो है ऑक्सीजन की किल्लत। जिसके चलते लोगों को अपनी जान गवानी पड़ रही है। इस दौरान एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और ट्विंकल खन्ना ने कोविड मरीजों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। हालांकि इस बार अक्षय और ट्विंकल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स दान करने जा रहे हैं। इस बात की सूचना अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया के द्वारा दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ट्विंकल खन्ना ने इस बात की सूचना देते हुए लिखा कि अद्भुत खबर है। लंदन इलीट के डॉक्टर द्रश्निका पटेल और डॉक्टर गोविंद बंकानी अब दैविक फाउंडेशन की सहायता से 120 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स डोनेट करने जा रहे हैं। जबकि अक्षय और मैंने मिलकर 100 का इंतजाम किया जा चुका है। अब हमारे पास कुल 220 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स हो चुके हैं। सभी लोग सहायता करें।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय कुमार कोविड महामारी के बीच निरंतर मदद के लिए आगे आ रहे हैं। लोगों के खाने पीने, दवाइयों से लेकर ऑक्सीजन तक इंतजाम हो सके। उसके लिए अक्षय पूरी कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में अक्षय ने गौतम गंभीर फाउंडेशन को 1 करोड़ रुपए डोनेट किए हैं।

 

18 से अधिक आयु के लोगों के टीकाकरण के लिए तैयार नहीं है राज्य, जानिए क्यों?

देश में पहली बार एक दिन में 3000 से अधिक मौतें, दुनिया में चौथे नंबर पर पहुंचा भारत

महाराष्ट्र को 6 महीने में 85 लाख कोवैक्सीन की डोज़ देगा भारत बायोटेक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -