सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा अक्षरा का ब्राइडल लुक, जिसे देख फैंस हुए खुश
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा अक्षरा का ब्राइडल लुक, जिसे देख फैंस हुए खुश
Share:

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह इन दिनों अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स के कारण से इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में अक्षरा सिंह का एक म्यूजिक वीडियो 'टिंकिया' रिलीज हुआ है, जिसे लोगों भरपूर प्यार देते हुए दिखाई दे रहे है। सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह ने अपने इस म्यूजिक वीडियो को काफी प्रमोट किया था। इस बीच भोजपुरी की सबसे हसीन एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की कुछ तस्वीर भी सामने आई है, जिसे देख फैंस का बज हाई हो चुका है। दरअसल, अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कुछ बेहतरीन फोटोज भी साझा की है, जिसमें वो ब्राइडल लुक में बला की खूबसूरत दिख रही है।

अक्षरा सिंह को लोगों ने दी सलाह: अक्षरा सिंह के लेटेस्ट फोटोशूट को देखने के उपरांत फैंस की सांसे थमने लग गई है। दुल्हन के लिबास में भोजपुरिया क्वीन अक्षरा किसी अप्सरा से कम नहीं दिख रही है। फैंस इन फोटोज पर जमकर प्यार बरसाते हुए दिखाई दे रहे है। एक यूजर ने अक्षरा की तारीफ करते हुए कहा, 'हाय दिन बन गया आज का तो, जी करे देखता रहूं।' वहीं कुछ लोगों ने एक बार फिर अक्षरा का नाम पावर स्टार पवन सिंह के साथ जोड़ दिया है। एक यूजर ने लिखा, पवन सिंह से शादी कर लो जल्दी। इसके अलावा कई और लोग अक्षरा सिंह को पवन सिंह से शादी करने की सलाह भी दी है।

 

अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर लगाए थे आरोप: खबरों का कहना है कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह का रिश्ता बहुत अच्छा था। लेकिन बाद में कुछ ऐसा हुआ कि दोनों के रास्ते अलग हुए। वहीं अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर इल्जाम भी लगाए थे, जिसके बाद बहुत बवाल हुआ था। अक्षरा सिंह के करियर के बारें में बात की जाए तो उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में भी जमकर धमाल मचाया है। एक्ट्रेस बिग बॉस OTT में नजर आई थी। मालूम हो कि भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसे देख उनके फैंस खुशी से खिलखिला उठते हैं।

अडानी और केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

नहीं रही भाजपा सांसद और एक्टर रवि किशन के भाई, इस वजह से हुई मौत

साउथ इंडस्ट्री छोड़ मेघा ने की इस इंडस्ट्री में कदम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -