भोजपुरी स्टार्स पर भड़के अक्षरा सिंह के पिता, बोले- अक्षरा से भोजपुरी स्टार्स क्यों जल रहे हैं...
भोजपुरी स्टार्स पर भड़के अक्षरा सिंह के पिता, बोले- अक्षरा से भोजपुरी स्टार्स क्यों जल रहे हैं...
Share:

भोजपुरी सिनेमा जगत की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक अक्षरा सिंह ने बिग बॉस ओटीटी में हिस्सा लिया है। अक्षरा सिंह इस शो में भाग लेने के पश्चात् भोजपुरी जगत को रिप्रेजेंट कर रही हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह के प्रशंसक तथा उनके परिजन अभिनेत्री का खूब सपोर्ट कर रहे हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह के पिता बिपिन सिंह ने उन भोजपुरी सितारों को बहुत खरी-खोटी सुनाई है, जो अक्षरा सिंह का समर्थन नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, ऐसे में एक भोजपुरी स्टार होने के नाते सबका फर्ज बनता है कि वो उसका समर्थन करें। अपने एक इंटरव्यू में बिपिन सिंह ने कहा कि अक्षरा सिंह को कई भोजपुरी सितारों का सपोर्ट नहीं प्राप्त हो रहा है। अक्षरा भोजपुरी जगत की इकलौती ऐसी अभिनेत्री है, जिन्होंने अपनी लगन एवं मेहनत से अपनी पहचान बनाई है। कई प्रशंसक अक्षरा सिंह को 'शेरनी' कहकर बुलाते हैं। मुझे बेहद खुशी होती है क्योंकि लोगों ने अक्षरा को 'शेरनी' का तमगा दिया है। 

साथ ही दुख इस बात है कि अक्षरा सिंह से भोजपुरी अभिनेत्री क्यों जल रही हैं जबकि उन्हें खुलकर समर्थन करना चाहिए। खेसारी लाल यादव ने अक्षरा सिंह के समर्थन में वीडियो में बनाया। यही नहीं निरहुआ ने भी अक्षरा का समर्थन किया है। हालांकि जब पवन सिंह की बारी आई तो, बिपिन सिंह ने अपने उत्तर को घूमा दिया। उन्होंने बोला कि भोजपुरी का प्रतिनिधित्व हो रहा है, तो सभी को इसमें सम्मिलित होना चाहिए तथा समर्थन करना चाहिए।

रिलीज हुआ निरहुआ के भाई प्रवेश लाल यादव की फिल्म का गाना, फैंस से मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया

रिलीज हुआ 'जान तेरे नाम 2' का नया पोस्टर, जबरदस्त अंदाज में नजर आई ऐश्वर्या

रानी चटर्जी ने शेयर की नई तस्वीरें, देखकर चौंके फैंस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -