बागेश्वर बाबा के दरबार में पहुंचीं अक्षरा सिंह, वीडियो सामने एते ही लोगों ने कर दिया ट्रोल
बागेश्वर बाबा के दरबार में पहुंचीं अक्षरा सिंह, वीडियो सामने एते ही लोगों ने कर दिया ट्रोल
Share:

पटना: बिहार में बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री की हनुमान कथा चल रही है। वही आज धीरेंद्र शास्त्री की हनुमान कथा का अंतिम दिन है। वही इसके चलते उनसे मिलने के लिए वहां भक्तों की भीड़ लगी हुई है। इस बीच भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी बाबा बागेश्वर से मिलने पटना पहुंचीं। 

अक्षरा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया है। वीडियो में वो बाबा बागेश्वर के समक्ष भक्ति गीत गुनगुनाती दिखाई दी। इस गीत के बोल हैं, 'मैं शरण तिहारी, लाज रखियो मां इस दुखिया की शरण तिहारी'। भक्ति गीत गाते हुए अक्षरा बाबा बागेश्वर की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। वीडियो साझा करते हुए वो लिखती हैं, जिनको दुनिया सुनने के लिए बेताब है, उन्होंने मुझे सुन लिया, बहुत बड़ी बात है। अक्षरा सिंह के साथ बाबा के दरबार में उनके पिता बिपिन सिंह एवं केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे भी नीचे बैठे दिखाई दे रहे हैं। 

वही अक्षरा सिंह का वीडियो देखने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक शख्स ने लिखा, आप अंधविश्वास फैलाना बंद करें। वहीं दूसरे ने लिखा, इतनी बड़ी स्टार होकर ये दिखावा किस लिए। एक अन्य शख्स ने लिखा, मशहूर होने का अच्छा तरीका है। बता दे कि बागेश्वर बाबा मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव के बागेश्वर धाम के पुजारी हैं। 2022 में वो उस समय ख़बरों में आए, जब नागपुर में एक कार्यक्रम में उन पर अंधविश्वास फैलाने का इल्जाम लगाया गया। वही कई लोगों ने वीडियो देख एक्ट्रेस की सराहना की है 

डॉक्टरों पर हमला किया, तो होगी 7 साल की जेल ! इस राज्य ने पारित किया अध्यादेश

वाराणसी में दुखद हादसा, बाइक को तेज रफ़्तार ट्रेक्टर ने मारी टक्कर, पिता और बेटा-बेटी की मौत

चारधाम यात्रा में अब तक 24 श्रद्धालुओं की मौत, अधिकतर मौतों का कारण हार्ट अटैक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -