पूर्व राज्यपाल किदवई का निधन, दी श्रद्धांजलि
पूर्व राज्यपाल किदवई का निधन, दी श्रद्धांजलि
Share:

बाराबंकी​ : देश के चार राज्यों में राज्यपाल के रूप में कार्य करने वाले एआर किदवई का निधन हो गया। उन्होंने स्वाधीनता संग्राम आंदोलन में तो हिस्सा लिया ही था वहीं उनकी उपलब्धियों को देखते हुये उन्हें पद्मविभूषण की उपाधि से सम्मानित भी किया जा चुका है। दिल्ली मे किदवई ने बुधवार की शाम अंतिम सांस ली।

99 साल के किदवई का जन्म बाराबंकी के गांव मसौली में हुआ था। बचपन से ही वे प्रतिभाशाली रहे थे और उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिये अमरिका भी उन्हें उनके परिजनों ने भेजा था। शिक्षा क्षेत्र हो या फिर समाज सेवा का क्षेत्र ही क्यों न हो, किदवई ने हर जगह कार्य कर विशिष्ट पहचान बनाई थी।

वे बिहार, बंगाल और राजस्थान के साथ ही हरियाणा राज्य के राज्यपाल रहे। शिक्षा के क्षेत्र में उनकी सेवाओं को देखते हुये उन्हें यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया था। किदवाई के निधन पर राजनेताओं सहित समाजसेवा से जुड़े लोगों ने शौक व्यक्त किया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -