बुंदेलखंड जाएंगे अखिलेश यादव
बुंदेलखंड जाएंगे अखिलेश यादव
Share:

लखनऊ : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 27 जनवरी को बुंदेलखंड दौरे पर होंगे। दरअसल वे जालौन में 50 मेगावाट के सोलर प्लांट का लोकार्पण करेंगे। यह उत्तरप्रदेश का सबसे बड़ा सोलर प्लांट होगा, जिसकी क्षमता 50 मेगावाट के सोलर प्लांट का लोकार्पण करने की है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस प्लांट के माध्यम से राज्य की ऊर्जा जरूरत को पूरा करने की तैयारी में हैं। सौर ऊर्जा से ग्रामीणों को भी विद्युत सप्लाय की जाएगी।

विकास कार्यों और जनता की परेशानियों को समझने के क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे अभियान का अगला पड़ाव बुंदेलखंड रखा गया है। उन्होंने एक महत्वपूर्ण सड़क का लोकार्पण करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि वे जालौन से कालपी - हमीरपुर मार्ग के फोर लेन सड़क का लोकार्पण जरूर करेंगे। उनके द्वारा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को चैक वितरित किए जाऐंगे।

मुख्यमंत्री अखिलेश ने लैपटाॅप, साइकिल, ट्राई साइकिल का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मिर्जापुर और मुरादाबाद का दौरा तय किए जाने की जानकारी भी दी। दरअसल वे जल्द ही इन क्षेत्रों का दौरा करेंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य में वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सपा सरकार अपनी तैयारियां कर चुनावी वर्ष में जनता को तोहफे देने का प्रयास कर रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -