UP स्थापना दिवस पर बोले अखि‍लेश यादव- 'BJP सरकार में UP विनाश के रास्ते पर है'
UP स्थापना दिवस पर बोले अखि‍लेश यादव- 'BJP सरकार में UP विनाश के रास्ते पर है'
Share:

लखनऊ: आज उत्‍तर प्रदेश अपना 71वां स्‍थापना दिवस मना रहा है। इसी बीच पूर्व मुख्‍यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखि‍लेश यादव ने BJP को अपने निशाने पर लिया है। जी दरअसल हाल ही में अखिलेश यादव ने एक बयान में कहा कि, 'भाजपा सरकार में उप्र विनाश के रास्‍ते पर है।' खैर आप जानते ही होंगे आज यूपी 70 साल का हो चुका है। ऐसे में पूरे यूपी में स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इसी बीच अखि‍लेश यादव ने आज ही सुबह एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है, 'आइए हम सब मिलकर एक ऐसा 'नया उत्तर प्रदेश' बनाएं, जिसमें हम हर दिन खुशहाली का उत्सव मनाएं! उप्र देश को सर्वाधिक प्रधानमंत्री व मानव संसाधन देनेवाला प्रदेश रहा है। अर्थव्यवस्था-कृषि के क्षेत्र में उप्र का योगदान सदैव अग्रणी रहा है। भाजपा सरकार में उप्र विनाश के रास्ते पर है।'

वैसे अखिलेश के ट्वीट के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी थी। उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा था, 'त्याग, तप, परंपरा और संस्कृति की पावन भूमि रहा यह राज्य आज आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।' वहीं उनके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर लिखा, 'मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम और लीलाधर श्रीकृष्ण की पावन जन्मभूमि का प्रदेश, भारत का हृदय प्रदेश, भारतीय संस्कृति का उद्गम स्थल, उ।प्र। के स्थापना दिवस पर सभी निवासियों को हार्दिक बधाई।'

योगी आदित्यनाथ के अलावा राष्‍ट्रपति राम नाथ कोव‍िंद ने भी बधाई दी है। उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा है, 'उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के प्रतिभाशाली व कर्मठ निवासियों को बधाई। अनेक क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करके, देश की सबसे बड़ी आबादी वाले इस राज्य ने राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को शक्ति दी है। उत्तर प्रदेश वासियों की उत्तरोत्तर प्रगति व खुशहाली के लिए मैं मंगल कामना करता हूं।'

अंजली भाभी ने मनाया पति कुणाल का जन्मदिन, शेयर की ये खूबसूरत तस्वीरें

आज है UP का 71वां स्थापना दिवस, योगी आदित्यनाथ-PM मोदी ने दी बधाई

अली गोनी को छोड़ इस शख्स के साथ हैंगआउट करती नजर आई जैस्मीन, देंखे वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -