सपा-बसपा गठबंधन से कांग्रेस को बाहर रखने के बाद बोले अखिलेश, पार्टी से अच्छे सम्बन्ध
सपा-बसपा गठबंधन से कांग्रेस को बाहर रखने के बाद बोले अखिलेश, पार्टी से अच्छे सम्बन्ध
Share:

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा और बसपा के गठबंधन से कांग्रेस को दूर रखने की वजह के बारे में कहा कि बीजेपी को हराने के लिए वोटों के गणित के कारण ऐसा किया। कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी से संबंधों के बारे में हालांकि अखिलेश यादव ने कहा कि वह उनको बेहद सम्‍मान करते हैं।

ईवीएम हैकिंग को लेकर भाजपा ने पुछा सवाल, आखिर हैकर की प्रेस वार्ता में क्यों गए थे सिब्बल ?

चुनाव बाद कांग्रेस से गठबंधन की संभावनाओं को ख़ारिज नहीं करते हुए अखिलेश यादव ने कहा है कि, कांग्रेस से उनके अच्‍छे रिश्ते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि उनके राज्‍य यूपी से अगला पीएम चुना गया तो उनको ख़ुशी होगी। कांग्रेस से चुनाव बाद रिश्तों की संभावनाओं पर बोलते हुए अखिलेश ने कहा है कि, ''इसका जवाब हम अभी नहीं दे सकते हैं। हम इसका जवाब चुनाव संपन्न होने के बाद देंगे। किन्तु इतना जरूर कह सकते हैं कि देश नया पीएम चाहता है और चुनाव के बाद ऐसा ही होने वाला है।''

सिंगापुर: पीएम के घर में बम होने की अफवाह फ़ैलाने वाला भारतीय मूल का शख्स गिरफ्तार

उन्होंने कहा है कि, “अगर आप यूपी में सीटों की संख्या देखेंगे तो आप पाएंगे कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के पास बहुमत नहीं है। भाजपा हमेशा सामाजिक इंजीनियरिंग की बात करती रहती है। इसलिए मैंने भी अपना चुनावी गणित ठीक करने का निर्णय लिया और गठबंधन के माध्यम से ये काम किया।” उन्होंने कहा है कि यूपी के सीएम के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान बहुत सारे विकास कार्य करने के बाद भी वे 2017 का विधानसभा चुनाव हार गए थे, क्योंकि उनका चुनावी गणित सही नहीं था।

खबरें और भी:-

 

तेजप्रताप ने तेजस्वी के लिए स्थगित किया आंदोलन, लालू हैं इसकी वजह

रूस: केर्च जलडमरूमध्य में दो पोतों में भड़की भीषण आग, 7 भारतीय नाविकों सहित 11 की मौत

इंडोनेशिया में फिर आये भूकंप के झटके

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -