भाजपा पर भड़के अखिलेश, कहा - सपा के काम अपने नाम कर रही यूपी सरकार
भाजपा पर भड़के अखिलेश, कहा - सपा के काम अपने नाम कर रही यूपी सरकार
Share:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि भरिया जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की न तो नीयत ठीक है न नीतियां। उन्होंने आरोप लगाया है कि विगत तीन वर्षों में यूपी का विकास रुक गया है। भाजपा सरकार केवल समाजवादी पार्टी के कामों की हेराफेरी कर रही है।

अखिलेश ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी सरकार ने लखनऊ में कैंसर इंस्टीट्यूट का शिलान्यास वर्ष 2013 में ही करा दिया था। लेकिन अब भाजपा ने लोकार्पण का फिर से लोकार्पण कर दिया है। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी चाहते थे कि लखनऊ में दिल, किड़नी, लीवर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का उपचार किया जा सके। उन्होंने कहा कि अमीर तो दिल्ली, मुंबई चले जाते हैं लेकिन गरीब कहां जाए।

अखिलेश ने आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा सरकार ने 'सपा के काम अपने नाम' योजना के साथ काम किया है। वह कहते हैं कि वर्तमान सरकार ने जानबूझकर 3 साल तक कैंसर अस्पताल में मरीजों का उपचार नहीं होने दिया। वह कहते है कि सबका साथ सबका विकास वाली भाजापा पहले ही अस्पताल में उपचार शुरु कर देती तो न जाने कितने मरीजों की जान बचाई जा सकती थी।

बंगालवासियों को पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- भारत की एकता और पूर्णता का पर्व है 'दुर्गा पूजा'

बिहार चुनाव: चिराग ने अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई, ट्वीट कर कही ये बात

बालाकोट में फिर सिर उठाने लगा आतंकवाद, फिदायीन हमले का खुफिया अलर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -