विधानसभा चुनाव में मिली हार को स्वीकार नहीं कर पा रहे अखिलेश, बोले - बेईमानी से जीती भाजपा
विधानसभा चुनाव में मिली हार को स्वीकार नहीं कर पा रहे अखिलेश, बोले - बेईमानी से जीती भाजपा
Share:

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि जनता ने सपा को काफी वोट दिया, मगर बेईमानी से भाजपा को जिताया गया। उन्होंने कहा कि जनता आज भी विधानसभा चुनाव के नतीजों पर यकीन नहीं कर पा रही है। सपा जनता के लिए लड़ेगी, संघर्ष करेगी, फिर उसी प्रकार से खड़ी दिखाई देगी। अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान हम जो कहते थे कि भाजपा के लोग कानून और संविधान नहीं मानेंगे आज वही नज़र आने लगा है।  

सपा हेडक्वार्टर पर शनिवार को एक कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय, जुल्म काफी बढ़ गया है। समाजवादी लोग नहीं खड़े हुए तो अन्याय और अत्याचार और बढ़ेगा। इस अन्याय के मुकाबले के लिए समाजवादियों को खड़ा होना ही पड़ेगा। अखिलेश ने कहा कि आज भी वही बुनियादी सवाल है। महंगाई निरंतर बढ़ रही है। बेरोजगारी पहले से अधिक है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। इसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। 

भाजपा सरकार को सभी तरह के आंकड़ों को छुपाने का इल्जाम लगाते अखिलेश ने कहा कि अब तो करोना से हुई मौतों का आंकड़ा भी सामने आ चुका है। WHO ने भी कह दिया कि विश्व में सर्वाधिक कोरोना से मौत भारत में हुई है। हम लोगों ने कोरोना काल में हुई जिस प्रकार की मौतें देखी थी, अब उसका सच सामने आ रहा है। भाजपा सरकार की से स्वीकार नहीं कर रही है। मगर सच्चाई यह है कि WHO के आंकड़ों पर सवाल नहीं उठाया जा सकता है।

केजरीवाल के घर के बाहर आज फिर विरोध प्रदर्शन करेंगे बग्गा, बोले- भाजपा कार्यकर्ता किसी से नहीं डरता

शुक्र करो कि 'केजरीवाल' के हाथ में दिल्ली पुलिस नहीं है, वरना वो प्रधानमंत्री को कैद करवा देते...

बिजली संकट को लेकर गोविंद सिंह ने CM को लिखा पत्र, की ये बड़ी मांग

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -