जनता से तो झूठ बोलती ही थी भाजपा, अब पेड़ों से भी बोलने लगी - अखिलेश यादव
जनता से तो झूठ बोलती ही थी भाजपा, अब पेड़ों से भी बोलने लगी - अखिलेश यादव
Share:

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा है कि राज्य सरकार के दावे के मुताबिक, वर्ष 2017 में 9 करोड़ और वर्ष 2018 में 15 करोड़ वृक्ष लगे थे। अचानक वर्ष 2019 में 22 करोड़ पेड़ लग गए और अब  2020 में 25 करोड़ वृक्षारोपण का कीर्तिमान बनाया जा रहा है। यूपी सरकार के कथित वृक्षारोपण का ये दिखावटी दावा पूछ रहा है कि भाजपा नेता, लोगों से झूठ बोलते-बोलते, क्या अब पेड़ों से भी झूठ बोलने लगे हैं? 

अखिलेश ने कहा की राज्य की 23 करोड़ की जनसँख्या और वृक्षारोपण 25 करोड़, यह कितना व्यवहारिक और कितना सम्भव है? भाजपा के चार वर्षों में कितने पेड़ लगाए गए और उनमें कितने जीवित बच पाये। इसकी जानकारी कहाँ और कैसे मिलेगी ? सपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को यह तो बताना ही चाहिए कि इतना जमीनी रकबा कहां चिन्हित हुआ है। जिस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। भाजपा की झूठ की फैक्ट्री में हर दिन झूठ के नए आविष्कार किए जाते हैं। किन्तु जनता से कुछ भी छुपा हुआ नहीं है। भाजपा सत्य पर पर्दा नहीं डाल सकती है। कितना सच कितना झूठ जनता सब जानती है।

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि भाजपा के झूठ के दावों के विपरीत सपा सरकार के समय पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए यूपी में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण किया गया था। एशिया का सबसे बड़ा पार्क जनेश्वर मिश्र पार्क लखनऊ में 400 एकड़ भूमि में फैला है। जिसमें विभिन्न प्रकार के वृक्ष लगाए गए हैं। लखनऊ में ही इससे पूर्व बने डाॅ0 लोहिया पार्क में भी लोग बड़ी तादाद में जाते हैं।

बुरी तरह घिरी जिनपिंग सरकार, चीन के खिलाफ इंटरनेशनल कोर्ट पहुंचे उइगर मुस्लिम

चीन के पीछे हटने पर बोले राहुल गाँधी, मोदी सरकार पर दागे तीन बड़े सवाल

कोरोना काल में सियासत, मानव धर्म से ऊपर उठी राजनीति !

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -