मज़दूरों की ज़िंदगी इतनी सस्ती क्यों ? भाजपा सरकार पर अखिलेश यादव का प्रहार
मज़दूरों की ज़िंदगी इतनी सस्ती क्यों ? भाजपा सरकार पर अखिलेश यादव का प्रहार
Share:

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बुधवार को मुजफ्फरनगर में प्रवासी श्रमिकों की सड़क हादसे में मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए लिखा है कि 'इतना ऊपर उड़ना भी ठीक नहीं कि जमीन की सच्चाई की उपेक्षा हो जाए।'

गुरुवार को सुबह अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि " उप्र के मुजफ्फरनगर बस हादसे में प्रवासी मज़दूरों की दर्दनाक मौत पर गहरा दुख. श्रद्धांजलि ! पहले ट्रेन और अब बस हादसा, मज़दूरों की ज़िंदगी इतनी सस्ती क्यों. ‘वंदे भारत मिशन’ में क्या देश की गरीब जनता नहीं आ सकती. इतना ऊपर भी उड़ना ठीक नहीं कि ज़मीन की सच्चाई की उपेक्षा हो जाए.'

बता दें कि एक दिन पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार द्वारा आर्थिक पैकेज की घोषणा पर ट्वीट किया था कि 'पहले 15 लाख का झूठा वादा और अब 20 लाख करोड़ का दावा... अबकी बार लगभग 133 करोड़ लोगों को 133 गुना बड़े जुमले की मार...ऐ बाबू कोई भला कैसे करे एतबार...अब लोग ये नहीं पूछ रहे हैं कि 20 लाख करोड़ में कितने ज़ीरो होते हैं बल्कि ये पूछ रहे हैं उसमें कितनी गोल-गोल गोली होती हैं.'

लाल निशान के साथ खुले बाजार, 600 अंक लुढ़का सेंसेक्स

सिर्फ 24 घंटों में 134 लोगों ने गवाई जान, तेजी से बढ़ रहा संक्रमण

श्रम कानून कमजोर करने को लेकर कई राज्यों की मुश्किलें बड़ी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -