अखिलेश ने साधा बीजेपी पर निशाना, बताया बहकाने और भटकाने में माहिर
अखिलेश ने साधा बीजेपी पर निशाना, बताया बहकाने और भटकाने में माहिर
Share:

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फिर भाजपा पर निशाना साधा है उन्होंने कहा कि बहकाने और भटकाने की कला में भाजपा की दक्षता का जवाब नहीं। विपक्ष पर झूठे आरोप लगाने में उसे कोई संकोच नहीं होता है। भाजपा खुलकर जाति की राजनीति कर समाज में नफरत पैदा कर रही है। वही अखिलेश ने एक बयान में बोला कि भाजपा नेतृत्व समझता है कि जातीय वैमनस्यता पैदा करके वह अपने वोट बैंक में इजाफा कर लेगा। इसलिए विभिन्न राजकीय विभागों तथा अन्य संवैधानिक संस्थाओं तक की नियुक्तियों में जाति का वर्चस्व दिखाई देने लगा है।

अखिलेश ने मंत्रियो पर निशाना कहा मंत्री राग-द्वेष से परे रहकर अपने पद के कर्तव्य निर्वहन की शपथ लेते हैं, भाजपा सरकार इसकी परवाह नहीं करती है। संविधान में उसकी आस्था नहीं है।

सूत्रों की माने तो अखिलेश ने कहा, सपा सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसमें आबादी के हिसाब से भागीदारी तय होती है। समाज में जो आर्थिक-सामाजिक विषमता है, उसका समाधान इसी फॉर्मूले से हो सकता है। आज लड़ाई 85 प्रतिशत बनाम 15 प्रतिशत की है। देश का किसान, नौजवान, अल्पसंख्यक सभी भाजपा की विभाजनकारी राजनीति के शिकार हैं। इससे जनता में जो आक्रोश है, उसका वर्ष 2019 में विस्फोट होना तय है।

नियुक्तियों के सवालों पर योगी ने साधा विपक्षी दलों पर निशाना

नेपाल : खाई में बस गिरने से भीषण हादसा, अब तक 23 लोगों की मौत

गैटविक हवाई अड्डे पर फंसे हैं हजारों लोग, लाखों ने रद्द कराई यात्रा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -