अखिलेश यादव का केंद्र पर वार, कहा- दिल्ली में भड़की हिंसा के लिए भाजपा जिम्मेदार
अखिलेश यादव का केंद्र पर वार, कहा- दिल्ली में भड़की हिंसा के लिए भाजपा जिम्मेदार
Share:

लखनऊ: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान भड़की हिंसा के एक दिन बाद, समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में भड़की हिंसा के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्य रूप से जिम्मेदार है। 

अखिलेश यादव ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकार ने किसानों की लगातार उपेक्षा, अपमानित और दोषी ठहराया है। उसने किसानों के आक्रोश को उग्र होने में एक निर्णायक भूमिका निभाई है। अब जो स्थिति बनी है, उसके लिए भाजपा मुख्य रूप से जिम्मेदार है। उसे इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए, कृषि कानूनों को तुरंत वापस लेना चाहिए।

बता दें कि अखिलेश यादव मंगलवार को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई में एक ट्रैक्टर रैली परेड में शामिल हुए थे, जिसमें दिल्ली की सरहदों पर नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के साथ एकजुटता दिखाई गई थी। दिल्ली पुलिस ने कहा कि मंगलवार को ट्रैक्टर परेड के दौरान आंदोलनकारी किसानों द्वारा उग्र होने और किए गए हमले में 300 से ज्यादा पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में दिल्ली के विभिन्न पुलिस थानों में कुल 22 FIR दर्ज की गई हैं।

'खुद को स्वतंत्र बनाने के लिए मजबूत बनें लड़कियां... ', स्कूली छात्राओं से बोले राहुल गांधी

राहुल गाँधी ने की छात्राओं से अपील, कहा- आर्थिक और मनोवैज्ञानिक रूप से हो स्वतंत्र

दक्षिण भारत के ट्रांसशिपमेंट हब में बदल रहा तमिलनाडु वीओसी पोर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -