उन्नाव दुष्कर्म मामला: विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे अखिलेश यादव, भाजपा सरकार पर साधा निशाना
उन्नाव दुष्कर्म मामला: विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे अखिलेश यादव, भाजपा सरकार पर साधा निशाना
Share:

लखनऊ: उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद लखनऊ में इस मामले पर राजनीति तेज हो गई है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले में मीडिया को संबोधित किया है। अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में राज्य व देश में बेटियों के खिलाफ जुर्म का ग्राफ बढ़ा है। आज भाजपा सरकार से बेटियां इन्साफ की मांग कर रही है, किन्तु सरकार उन्हें इंसाफ नहीं दे पा रही है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव विधानसभा के मेन गेट के सामने शनिवार को धरने पर बैठ गए हैं। अखिलेश पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ उन्नाव घटना के विरोध में धरना दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 23 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता को गुरुवार तड़के पांच लोगों ने जला दिया गया था। आरोपियों में से दो के खिलाफ पीड़िता ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। लगभग 90 फीसद तक झुलस चुकी युवती को विमान से लखनऊ से दिल्ली ले जाया गया था और वहां हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां शुक्रवार देर रात लगभग 11:30 बजे उसकी मौत हो गई।

वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मृत पीड़िता के परिवार वालों से मुलाकात करने के लिए लखनऊ से उन्नाव के लिए रवाना हो गई हैं। आपको बात दें कि आग के हवाले की गई उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की देर रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई थी।

संसद में नेता संजय सिंह बोले- पूर्वांचल विरोधी है भाजपा, चुनाव के पहले ही मान ली हार

झारखण्ड असेंबली इलेक्शन: पी चिदंबरम ने बोले- भाजपा वाले मेरी जमानत का आदेश ठीक से पढ़ लें

गिरिराज सिंह ने जारी किया पोल, लोगों से पुछा हैदराबाद एनकाउंटर 'सही या गलत'

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -