उन्नाव मामले में विपक्ष का हल्ला बोल, अखिलेश, मायावती और प्रियंका ने भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा
उन्नाव मामले में विपक्ष का हल्ला बोल, अखिलेश, मायावती और प्रियंका ने भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा
Share:

लखनऊ: उन्नाव दुष्कर्म और दुर्घटना मामले पर सियासत गरमाती जा रही है। विपक्ष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लगातार निशाना साध रही है। मंगलवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर विश्वास नहीं किया जा सकता। उनकी जानकारी में ये सब हुआ है। वहीं प्रियंका वाड्रा और बसपा प्रमुख मायावती ने भी सरकार पर मिलीभगत होने का इल्जाम लगाया है। 

केजीएमयू पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि घटना ने यूपी ही नहीं, देश की माताओं बहनों को झकझोर दिया है। आज के दौर मे भी ऐसा हो रहा है। बेटी इन्साफ मांगने के लिए जा रही है तो उसे इन्साफ नहीं मिल रहा है। पुलिस की निगरानी में उसके पिता की हत्या की गई है। पुलिस जानती थी। वहीं दुष्कर्म के आरोपी भाजपा MLA कुलदीप सिंह सेंगर पर भी अखिलेश ने सवाल उठाए हैं। 

अखिलेश ने कहा कि वकील और पीड़िता जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। उनका जीवन बचेगा या नहीं पता नहीं। भाजपा के लोगों को यह नहीं भूलना चाहिए की इसी राज्य ने उन्हें पीएम और राष्ट्रपति दिया है। योगी आदित्यनाथ सूबे के सीएम हैं उनके कार्यकाल में ऐसा हो रहा है। गृहमंत्री भी लखनऊ में मौजूद थे, जब यह घटना हुई। यूपी के जेलों में क्या चल रहा है सभी जानते हैं। जेल में पीड़िता के पिता की हत्या हो गई। सरकार क्या कर रही हैं। 

केंद्र सरकार ने काटी चंद्रयान -2 भेजने वाले वैज्ञानिकों की तनख्वाह !

आज़म खान के बाद अब उनके बेटे पर भी कसा पुलिस का शिकंजा, दर्ज हुआ मुकदमा

सीएम कमलनाथ के भांजे रतुल पूरी पर आयकर विभाग की कार्यवाही, 254 करोड़ की संपत्ति हुई जब्त

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -