भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने को लेकर अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने को लेकर अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान
Share:

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने स्पष्ट कर दिया कि वह कांग्रेस के लोकड़भा सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे। आज यानी गुरुवार (29 दिसंबर) को पत्रकारों ने भारत जोड़ो यात्रा का निमंत्रण मिलने को लेकर सवाल किया, तो अखिलेश ने कहा कि मुझे कोई न्योता नहीं मिला है, हमारी विचारधारा अलग है, भाजपा और कांग्रेस दोनों एक है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस समय 9 दिनों (25 दिसंबर से 2 जनवरी) के लम्बे ब्रेक पर है, इस बीच क्रिसमस और न्यू ईयर आ रहा है। इसके बाद कांग्रेस की यात्रा 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली है। यात्रा गाजियाबाद के लोनी से आरंभ होगी और अलग-अलग शहरों से होते हुए आगे बढ़ेगी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की ये यात्रा सफल रहे, इसलिए पार्टी द्वारा विपक्ष के बड़े नेताओं को इसमें शामिल होने का निमंत्रण देने का दावा किया गया है। 

कांग्रेस नेताओं की माने तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती और RLD नेता जयंत चौधरी को निमंत्रण भेजा गया था। जयंत चौधरी ने पहले इस यात्रा में शामिल होने से इंकार कर दिया था और अब अखिलेश ने स्पष्ट कह दिया कि उन्होंने कोई निमंत्रण नहीं मिला है। अभी मायावती के जाने पर भी सस्पेंस बना हुआ है।

कांग्रेस का सबसे बड़ा नेता कौन ? सलमान खुर्शीद बोले- हमारे प्रमुख नेता गांधी परिवार...

बंगाल को भी मिलेगी वंदे भारत की सौगात, कल पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

केंद्र के 1022 करोड़ इस्तेमाल ही नहीं कर पाई राजस्थान की कांग्रेस सरकार, 2.5 लाख घरों में अँधेरा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -