अखिलेश सरकार ने शुरू की नई एंबुलेंस सेवा
अखिलेश सरकार ने शुरू की नई एंबुलेंस सेवा
Share:

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक नई एंबुलेंस सेवा की शुरूआत की है लेकिन यह सेवा केवल पशुओं के लिए ही रहेगी। इस ऐंबुलेंस में पशुचिकित्सा विभाग के अधिकारी भी शामिल होंगे। इस सेवा के लिए टोल फ्री नंबर भी उपलब्ध करवाया जाएगा। पशुधन राज्यमंत्री राजकिशोर सिंह द्वारा इस मामले में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2016 - 2017 के बीच इस योजना की घोषणा की गई।

आने वाले बजट के अनुसार करीब 600 एंबुलेंस प्रदेश में कार्य करेंगी। लोगों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर उपलब्ध करवाए गए हैं। ये नंबर 108 और 102 ही रखे गए हैं। उनका कहना था कि पालतू पशुओं के ही साथ यह एंबुलेंस आवारा पशुओं के लिए भी मिलेगी।

किसी भी व्यक्ति को ओल फ्री नंबर डायल कर जख्मी या फिर बीमार आवारा पशुओं हेतु एंबुलेंस मांगी गई है। सरकार की इस पहल को लोग सराह रहे हैं। लोगों में इस योजना के प्रारंभ होने से उत्साह है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -