यूपी में सपा थामेगी कांग्रेस का हाथ
यूपी में सपा थामेगी कांग्रेस का हाथ
Share:

लखनऊ :  यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले सपा, कांग्रेस का हाथ थामेगी। राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस बात के संकेत दिये है कि चुनाव में उनकी पार्टी कांग्रेस से गठबंधन करने का प्रयास कर रही है। हालांकि गठबंधन का आखिरी फैसला सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को ही लेना है, लेकिन समझा जा रहा है कि बीजेपी के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिये सपा, कांग्रेस से हाथ मिलाने से चूकेगी नहीं।

मुख्यमंत्री अखिलेश ने बताया कि कांग्रेस से हमारी बातचीत चल रही है। अखिलेश गठबंधन के बाद इस बात की उम्मीद है कि चुनाव में कम से कम तीन सौ सीटों पर कब्जा हो जायेगा। गौरतलब है कि इसके पहले भी कांग्रेस से गठबंधन होने की संभावना अखिलेश द्वारा जताई गई थी।

इसी दौरान सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर से भी मुलाकात की थी। सपा सूत्रों की यदि माने तो जिस तरह से मुलायम के कुनबे में विवाद की आग भड़कने के बाद राज्य में सपा की छबि खराब हुई है, ऐसी स्थिति में यदि कांग्रेस के साथ गठबंधन न किया जाता है तो सपा को नुकसान हो सकता है।

बरेली में मुलायम करेंगे सपा का प्रचार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -