अखिलेश यादव का दावा- 2022 यूपी चुनाव में 350 से अधिक सीटें जीतेगी सपा, बनाएँगे सरकार
अखिलेश यादव का दावा- 2022 यूपी चुनाव में 350 से अधिक सीटें जीतेगी सपा, बनाएँगे सरकार
Share:

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मंगलवार को दावा किया कि 2022 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 350 से अधिक सीटें जीतकर बहुमत से सत्ता में आएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट में भूमि खरीद के मामलों में कथित तौर पर घोटाला होने की जानकारी मिली है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और ट्रस्ट के सभी सदस्यों को त्यागपत्र देना चाहिए।

अखिलेश यादव ने एक बयान में कहा कि, 'अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट में भूमि खरीद के मामलों में बड़ा घोटाला होने की खबर है, करोड़ों की हेराफेरी का मामला बताया जा रहा है, इसकी निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। ट्रस्ट के सभी सदस्यों को त्यागपत्र देना चाहिए। अयोध्या के धर्मपुर गांव में किसानों की भूमि एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहित की जा रही है। किसानों को समुचित दर पर मुआवजा दिया जाना चाहिए।'

अखिलेश यादव ने बयान में आरोप लगाते हुए कहा कि, 'समाज में भेदभाव और विपक्ष के प्रति बदले की भावना से कार्रवाई होने से भाजपा सरकार लोगों की निगाहों में अपनी साख खो चुकी है और अच्छे दिनों की आवाम की उम्मीदें टूट गई हैं।' उन्होंने दावा किया कि, '2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की विदाई और समाजवादी सरकार बनने में गिने-चुने दिन रह गये हैं और 350 से अधिक विधायकों की ताकत के साथ समाजवादी पार्टी बहुमत से सत्ता में आएगी।'

कोवैक्सिन को लेकर कांग्रेस के दावों पर भड़के संबित पात्रा, बोले- ‘वैक्सीन पर भ्रम फैलाकर किया महापाप’

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लॉक डाउन में दी गई छूट

बसपा विधायकों की अखिलेश से मुलाकात पर मायावती ने बोला हमला, कहा- "सपा का चरित्र व चेहरा हमेशा..."

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -