अखिलेश यादव का दावा- 2024 में यूपी की सभी 80 लोकसभा सीट जीतेंगे ! 2019 में मिली थी महज 5 सीट
अखिलेश यादव का दावा- 2024 में यूपी की सभी 80 लोकसभा सीट जीतेंगे ! 2019 में मिली थी महज 5 सीट
Share:

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने दावा करते हुए कहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी की सभी 80 सीटों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वे चुनाव हरा देंगे। बता दें कि, 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यूपी में 62 सीटें जीतीं थीं, वहीं सपा के खाते में मात्र 5 सीटें गईं थीं।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक प्रेस वार्ता करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने चुनाव से पहले किए अपने वादे पूरे नहीं किए हैं। अखिलेश ने कहा कि, 'हम यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर भाजपा को हराएँगे। जब उन्हें वोट की आवश्यकता होती है, तो वे वादे करते हैं। देशभर में महँगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। भाजपा ने चुनाव से पहले जो वादे किए थे पूरे नहीं किए।' इससे पहले अखिलेश ने कांग्रेस को सलाह देते हुए कहा था कि, 'भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनावों में हराना होगा और इसके लिए कांग्रेस और कई अन्य सभी दलों को अपनी भूमिका को समझना होगा।'

इसके साथ ही अखिलेश ने कहा था कि, कांग्रेस को चुनाव के बारे में अपनी भूमिका स्पष्ट करनी चाहिए। कई राज्यों के सीएम एक ऐसे गठबंधन की कोशिश कर रहे हैं, जो मिलकर कार्य करे। तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव प्रयास कर रहे हैं। तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन कोशिश कर रहे हैं, बिहार के सीएम नीतीश कुमार और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी इसी कोशिश में हैं। गठबंधन के लिए नाम पर बाद में चर्चा की जाएगी।'

ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तानियों पर एक्शन शुरू, पोस्टर जारी, पीएम मोदी ने PM अल्बानी के सामने उठाया था मुद्दा

बिहार में अपराधियों का राज, यहाँ योगी सरकार के एनकाउंटर मॉडल की जरुरत - भाजपा

प्रधानमंत्री किशिदा ने पीएम मोदी को दिया G-7 समिट का निमंत्रण, भारत-जापान संबंधों पर की चर्चा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -