हर घर तिरंगा अभियान को लेकर अखिलेश ने भाजपा पर बोला हमला, जानिए क्या कहा  ?
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर अखिलेश ने भाजपा पर बोला हमला, जानिए क्या कहा ?
Share:

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शनिवार को भाजपा पर जमकर हमला बोला। अमृत महोत्सव के तहत केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान पर अखिलेश यादव ने कहा कि अपने स्वाार्थ के लिए भाजपा ने तिरंगे को आगे रखा है। सपा मुखिया ने आगे कहा कि भाजपा और उसके मातृ संगठन RSS स्वार्थ और जनता के दबाव में तिरंगे को आगे रखकर अपने अतीत के काले पन्नों को छुपाने का प्रयास कर रहे हैं।

अखिलेश यादव ने संघ पर तंज कसते हुए कहा कि वे तिरंगे का क्या सम्मान करेंगे जो भारत की आज़ादी के समय अंग्रजों के साथ थे और जिनके नागपुर हेडक्वार्टर में 52 वर्षों तक तिरंगे के स्थान पर भगवा लहराया जाता था। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाकर आजादी की विरासत को आगे बढ़ा रही है। 

यही नहीं अखिलेश यादव ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव की पवित्रता को नष्ट करने पर आमादा है। बता दें कि सपा मुखिया ने हाल ही में ट्वीट करते हुए कहा था कि भाजपा दफ्तर तिरंगे की दुकान बन गया है। वह बताए कि झंडे पर कितना GST देना होगा।

हर घर तिरंगा अभियान भाजपा की 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी - सपा सांसद का बयान

गौतस्करी मामले में बुरे फंसे TMC नेता अणुव्रत मंडल, कई पुलिसकर्मी भी CBI की रडार पर

'राजस्थान में राष्ट्रपति शासन लगाना ही बेहतर..', दलित छात्र की मौत के बाद भड़कीं मायावती

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -