योगी ने बांटे स्मार्टफोन तो अखिलेश बोले- हम लैपटॉप देंगे, विदेश में पढ़ाई के लिए फंड भी देंगे
योगी ने बांटे स्मार्टफोन तो अखिलेश बोले- हम लैपटॉप देंगे, विदेश में पढ़ाई के लिए फंड भी देंगे
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले आज समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ में सरकार बनने पर छात्रों को लैपटॉप देने का ऐलान किया है। सपा प्रमुख ने कहा कि गरीब मेधावी बच्चों को विदेश में पढ़ाई के लिये विशेष फंड बनाया जाएगा और उनकी सहायता की जाएगी। इस दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना भी साधा। 

अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे खिलाफ झूठा प्रचार करने वाले भाजपा का IT सेल के लोगों पर सरकार बनने पर सख्त कार्रवाई होगी। अभी हम लोग इन पर प्राथमिकी दर्ज कराएंगे। दरअसल, समाजवादी पार्टी (सपा) इन दिनों हाईफाई प्रचार अभियान के बीच बूथ प्रबंधन पर सबसे अधिक जोर दे रही है। उसकी निगाह 52.80 लाख नए मतदाताओं पर है। इनको लुभाने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने संगठन को पूरी तरह लगा दिया है। 

इनमें अधिकतर युवा वोटर हैं। इनकी उम्र भी बहुत कम है। सपा अपने आप को युवा की हितैषी के रूप में पेश कर इन वोटरों से संपर्क कर रही है। पिछली अखिलेश सरकार द्वारा लैपटाप व टैबलेट बांटे जाने की योजना की जानकारी इन्हें विशेष रूप से दी जा रही है और भविष्य में सरकार बनने पर ऐसी ही योजना वापस लाने की बात कही जा रही है।  

केरल में भाजपा ने सरकारी अस्पतालों के रवैये पर सवाल उठाया

चंडीगढ़ में बड़ा उलटफेर, शहर की महापौर बनी भाजपा की सरबजीत कौर, धरने पर AAP पार्षद

सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय, जिन्हे पंजाब का DGP बनाने के लिए सिद्धू ने चन्नी सरकार तक को झुका दिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -