अखिलेश ने बताया, महागठबंधन को नफरत की दीवार को तोड़ने वाला गठबंधन
अखिलेश ने बताया, महागठबंधन को नफरत की दीवार को तोड़ने वाला गठबंधन
Share:

लखनऊ : आगरा में गठबंधन की जनसभा संबोधित करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर कड़े प्रहार किए। उन्होंने कहा यह महागठबंधन नफरत की दीवार को तोड़ने वाला गठबंधन है। तीन दलों का गठबंधन यदि मिलावट है तो 38 से ज्यादा दलों के गठबंधन को क्या नाम दें। मंच पर मोर्चा संभालते ही अखिलेश यादव ने बीती रात आए तूफान का जिक्र किया और कहा तेज हवाएं लोगों का मनोबल नहीं तोड़ सकीं। हरा-नीला-लाल रंग चढ़कर बोल रहा है। पहले चरण से चढ़कर बोला है।

कांग्रेस ने जारी की तीन नामों की एक और सूची, लखनऊ से आचार्य प्रमोद कृष्णम मैदान में

बीजेपी पर साधा निशाना 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि कोई कितनी भी पाबंदी लगा ले लेकिन, गठबंधन भाजपा को पीछे छोड़ देगा। पहले चरणों की वोटों की बारिश जनता तक पहुंची और आगे भी पहुंचेंगी। आगरा संगीत के तानसेन और शेख सलीम चिश्ती की कर्म भूमि रही है। यह हिन्दू मुस्लिम संस्कृति और हिन्दू मुस्लिम एकता की पहचान है। यदि किसी पर्यटक से मोहब्बत की सबसे अच्छी जगह पूछी जाए, वह आगरा का नाम लेगा। आगरा भाईचारे का पैगाम देता है।

आज अयोध्या दौरे पर सीएम योगी, दर्शन-पूजन के साथ ही संतों से करेंगे मुलाकात
 
भाजपा राज में किसान बर्बाद हो गया

जानकारी के मुताबिक सत्ता पक्ष पर हमलावर होते हुए अखिलेश ने कहा कि एक दल नफरत फैला रहा है, खाई पैदा कर रहा है। डराकर और दिमाग लगाकर राजनीति कर रहे हैं लेकिन, गठबंधन दिलों को जोड़कर काम कर रहा है। अखिलेश ने किसानों पर बोलते हुए कहा कि किसानों की आय दो गुनी करेंगे। भाजपा राज में किसान बर्बाद हो गया। आलू किसान रोता रहा लेकिन, उसे कीमन नहीं मिली।

लोकसभा चुनाव: मायावती पर लगा प्रतिबन्ध तो भतीजे आकाश ने संभाली कमान, किया चुनाव प्रचार

सिद्धू के बयान पर रविशंकर का पलटवार, कहा कांग्रेस के DNA में है बांटने की राजनीति

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस बोली- केजरीवाल के पाले में गेंद, भाजपा को हराना हो तो कर लें गठबंधन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -