अक्षय तृतीया पर सुबह 5 बजे से स्नान करेंगे साधु - संत

उज्जैन : मध्यप्रदेश के धार्मिक पर्यटन नगर उज्जैन में इन दिनों सिंहस्थ 2016 की धूम मची हुई है। बड़े पैमाने पर श्रद्धालु सिंहस्थ के विभिन्न घाटों पर स्नान, पूजन कर रहे हैं। यही नहीं श्रद्धालु संतों के पांडालों में भी दर्शन कर रहे हैं। 6 मई को हुए पर्व स्नान के बाद अब 9 मई को सिंहस्थ के शाही स्नान की तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए विभिन्न अखाड़ों का स्नान का समय तय कर दिया गया है। ये अखाड़े राम घाट पर अलग - अलग स्थानों पर स्नान करेंगे।

हालांकि इस क्रम पर अभी अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की अनुमति मिलना बाकी है। 9 मई को अक्षय तृतीया का शाही स्नान होगा। मिली जानकारी के अनुसार शाही स्नान में श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा सबसे पहले स्नान करता है। इस अखाड़े द्वारा तड़के सवा पांच बजे स्नान किया जाएगा। इसके बाद पंचायती आह्वान  अखाड़ा, पंचायती अग्नि अखाड़ा, पंचायती महानिर्वाणि अखाड़ा पंच अटल अखाड़ा, तपोनिधि निरंजनी अखाड़ा, पंचायती आनंद अखाड़ा शाही स्नान में भागीदारी करेंगे।

स्नान के लिए उदासीन अखाड़े का शाही स्नान होगा उदासनी अखाड़े के साधु - संत प्रातः 10 बजे स्नान करेंगे। इसके बाद पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा, पंचायती नया उदासीन अखाड़ा, निर्मल अखाड़ा आदि द्वारा शाही स्नान किया जाएगा। वैष्णव अखाड़ों का स्नान सुबह 8 बजे होगा। इस दौरान निर्मोही अणि अखाड़ा, निर्वाणी अणि अखाड़ा, दिगंबर अणि अखाड़ा के साधु - संत स्नान करेंगे। साधु संतों के स्नान का क्रम दोपहर करीब 2 बजे तक चलेगा। 

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -